Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ के तहसील बार सभागार में हुआ यात्रा से लौटे अधिवक्ताओं का सम्मान

12 Oct 2026, 10:57 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ के तहसील बार सभागार में हुआ यात्रा से लौटे अधिवक्ताओं का सम्मान - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ में राजस्थान से विश्व शांति एवं पर्यावरण जागृति यात्रा पूरी कर लौटे तहसील बार एसोसिएशन कांठ के अधिवक्ता शिष्टमंडल का तहसील बार सभागार में स्वागत किया गया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने अधिवक्ताओं को शॉल ओढ़ाकर और फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।

 

शिष्टमंडल पांच से 11 अक्तूबर तक राजस्थान की यात्रा पर रहा। इस दौरान सदस्यों ने बीकानेर जिले के मुक्तिधाम मुकाम में गुरु जम्भेश्वर भगवान के दर्शन कर उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा ली। गुरु जम्भेश्वर भगवान ने अपने 29 नियमों के माध्यम से जीव-जंतुओं की रक्षा, वृक्षों के संरक्षण और प्रकृति के साथ संतुलित जीवन जीने का संदेश दिया था। यात्रा के दौरान अधिवक्ता खेजड़ली धाम भी पहुंचे। यहां वर्ष 1730 में अमृता देवी बिश्नोई के नेतृत्व में खेजड़ी के वृक्षों की रक्षा के लिए 363 बिश्नोई समाज के लोगों ने बलिदान दिया था। शिष्टमंडल ने उन्हें नमन करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इसके अलावा वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर, मेहंदीपुर बालाजी, खाटू श्याम जी, पुष्कर और सांवरिया सेठ के दर्शन भी किए।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चरण सिंह ढाका एडवोकेट ने की, जबकि संचालन महासचिव शहजाद रफीक खान एडवोकेट ने किया। अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ता न्यायिक दायित्वों के साथ सामाजिक जागरूकता, धार्मिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। महासचिव ने यात्रा को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारे और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नौशाद अहमद एडवोकेट सहित बार के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। इस यात्रा में चंद्रपाल सिंह, कोमल सिंह, विजयवीर सिंह, संजीव कुमार, दीपक बिश्नोई और दीप सिंह बिश्नोई एडवोकेट शामिल थे।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मिशन शक्ति अभियान: एक दिन की कांठ थाना प्रभारी बनी छात्रा कामिनी
Moradabad12 Oct

मिशन शक्ति अभियान: एक दिन की कांठ थाना प्रभारी बनी छात्रा कामिनी

कांठ में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कांठ की कक्षा आठ की छात्रा कामिनी…

पूरी खबर पढ़ें →
आज बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार की अध्यक्षता में दशहरा पर्व के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई
आजमगढ़: फूलपुर में कूड़े के पास रखा कोहड़ा, सब्जियों के रखरखाव पर उठे सवाल
Azamgarh12 Oct

आजमगढ़: फूलपुर में कूड़े के पास रखा कोहड़ा, सब्जियों के रखरखाव पर उठे सवाल

आजमगढ़: फूलपुर में कूड़े के पास रखा कोहड़ा, सब्जियों के रखरखाव पर उठे सवाल रिपोर्टर- सुरेश कुमार धारिया…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!