Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hathras

सिकंद्राराऊ में मिशन शक्ति के तहत पुलिस का पैदल मार्च, महिलाओं को किया जागरूक

13 Oct 2026, 10:10 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिकंद्राराऊ में मिशन शक्ति के तहत पुलिस का पैदल मार्च, महिलाओं को किया जागरूक - HATHRAS, उत्तर प्रदेश

हाथरस सिकंदराराऊ, -शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर हाथरस पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत कस्बा सिकंदराराऊ में पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देकर जागरूक किया गया।

पैदल मार्च क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ अमित पाठक एवं तहसीलदार लक्ष्मी नारायण वाजपेयी के नेतृत्व में निकाला गया। इसमें प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा, महिला पुलिसकर्मियों सहित थाने का पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिसकर्मियों ने कस्बे में भ्रमण कर आमजन को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन का संदेश दिया।

इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, यूपी-112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा के उपायों और शासन द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।

पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में बिना किसी संकोच के पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी शिक्षा जारी रखने और किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के लिए भी जागरूक किया गया।

हाथरस पुलिस ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि समाज में महिलाओं के लिए सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया
Jodhpur18 Oct

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया

जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!