Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स निर्माण हेतु अम्बाला में राज्य सरकार द्वारा 60.16 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

13 Oct 2026, 12:17 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स निर्माण हेतु अम्बाला में राज्य सरकार द्वारा 60.16 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी विधानसभा के गांव ब्राह्मण माजरा में आधुनिक इंटीग्रेटिड डेयरी काम्पलेक्स निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा 60.16 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत कर दी गई है। 
उन्होंने बताया कि अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड स्कीम के तहत लोन के तौर पर यह राशि स्वीकृत हुई है। श्री विज ने बताया कि राशि स्वीकृत होने पर अब जल्द डेयरी कॉम्पलेक्स निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी ताकि जल्द से जल्द डेयरी काम्पलेक्स का निर्माण किया जा सके। उन्होंने निर्माण प्रक्रिया को जल्द प्रारंभ कराने के लिए नगर परिषद अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। 
गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से ब्राह्मण माजरा की लगभग 21 एकड़ जमीन की खरीद आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स निर्माण के लिए पहले ही नगर परिषद द्वारा की जा चुकी है। यहां छावनी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बसी डेयरियों को एक ही स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा, साथ ही डेयरी काम्पलेक्स में पशुओं के लिए कई सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
इंटीग्रेटिड डेयरी काम्पलेक्स में वेटरनरी अस्पताल से लेकर अन्य सुविधाएं मिलेगी जिससे पशु मालिकों को आपात समय में आने-जाने की दिक्कत नहीं होगी। 
यह सुविधा होगी डेयरी काम्पेलक्स में
पशुओं को रखने के लिए 200 प्लाट डेयरी काम्पलेक्स में हजारों पशुओं को रखने की क्षमता होगी। यहां अलग-अलग आकार के लगभग 200 प्लाट बनेंगे, ज्यादा पशु मालिकों को बढ़े प्लाट दिए जाएंगे जबकि कम पशु मालिकों के लिए छोटे आकार के प्लाट होंगे। 
वेटरनरी अस्पताल में निशुल्क ईलाज : हजारों पशुओं को मौके पर ही निशुल्क ईलाज सुविधा मिल सके इसके लिए डेयरी काम्पलेक्स में वेटेनरी अस्पताल की सुविधा होगी। यहां पर डॉक्टरों व स्टाफ की टीम को चौबीस घंटे तैनात किया जाएगा ताकि जरुरत पड़ने पर पशुओं को मौके पर ही उपचार मिल सके। ग्वालों को अपने पशुओं को अविलंब ईलाज मिल सकेगा। 
चारे के लिए नहीं भटकना पड़ेगा : पशुओं के चारे के लिए भी पशु मालिकों को कहीं बाहर नहीं जाना होगा और डेयरी काम्पलेक्स में उन्हें चारे की सुविधा मिले ऐसा प्रावधान किया जाएगा। पर्याप्त मात्रा में चारा रखने एवं उसके भंडारण के लिए अलग स्थान होगा। 
रेस्ट हाउस में आराम करेंगे ग्वाले : दिनभर मेहनत करने वाले पशु मालिकों को आराम करने की सुविधा मौके पर ही मिले, इसके लिए डेयरी काम्पलेक्स में एक शानदार रेस्ट हाउस का निर्माण भी होगा। यहां पर पशु मालिक अपनी थकान मिटा सकेंगे। रेस्ट हाउस में शौचालय, पीने के पानी एवं अन्य कई सुविधाओं का प्रावधान किया जाएगा। 
बॉयो गैस ब्लांट : डेयरी काम्पलेक्स में बॉयो गैस प्लांट भी लगाया जाएगा। प्लांट के माध्यम से गैस का सकारात्मक इस्तेमाल हो सकेगा। भविष्य में इस गैस को पाइप लाइन के जरिए आगे सप्लाई करने का भी प्रावधान किया जाएगा। 
पशुओं के लिए बनेगा तालाब : डेयरी काम्पलेक्स में पशुओं के लिए तालाब का भी प्रावधान है ताकि पशुओं की साफ-सफाई की जा सके। अलग से एक स्थान पर तालाब बनेगा जिसमें पानी छोड़ा जाएगा। इससे पशुओं को नहलाने व साफ-सफाई करने में ग्वालों को आसानी होगी। 

ड्राई फीड स्टोर : पशुओं की फीड व अन्य सामान रखने के लिए काम्पलेक्स में अलग से ड्राई फीड स्टोर बनेगा। फीड से संबंधी सामग्री एवं अन्य सामान यहां रखा जाएगा। 
बिजली व पानी की सुविधा : डेयरी काम्पलेक्स में बिजली एवं पानी की पर्याप्त सुविधा होगी। काम्पेलक्स में ही सब स्टेशन होगा, इसके अलावा काम्पलेक्स के अंदर आधुनिक एलईडी लाइट्स का भी प्रावधान किया जाएगा जिससे रात्रि में क्षेत्र दुधिया रोशनी से जगमग होगा। 
पार्क का प्रावधान होगा : काम्पलेक्स में सुंदर पार्क होगा, साथ ही ग्रीन कॉरिडोर बनेगा जहां पशु हरी घास खा सकेंगे व उन्हें आसानी होगी। पार्क में पेड़-पौधे लगाने के अलावा बैठने के लिए बैंच एवं अन्य कई प्रकार की व्यवस्थाएं की जाएंगी। 
दुकानों का भी प्रावधान : डेयरी काम्पलेक्स में कॉमर्शियल दुकानों का भी प्रावधान किया गया है, इसी प्रकार यहां वाहन पार्किंग सुविधा, चिलिंग प्लांट, पानी निकासी व्यवस्था एवं अन्य प्रबंध होंगे। 
बेहतर रोड कनेक्टिविटी के लिए टांगरी नदी पर बनेगा नया पुल : अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि ग्वालों को ब्राह्मण माजरा डेयरी काम्पलेक्स आने-जाने के लिए बेहतर रोड कनेक्टिविटी मिले इसके लिए टांगरी नदी पर नया पुल भी बनेगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में पुल बनाया जा रहा था>
मगर ठेकेदार के काम छोड़ने की वजह से अब दोबारा इसके टेंडर किए जा रहे हैं, जल्द यहां नया पुल बनकर तैयार होगा जोकि टांगरी बांध रोड से कनेक्टेडेट होगा। पुल के बनने से पशु मालिकों को जगाधरी रोड जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और सीधा टांगरी बांध रोड से पुल पर जाकर वह डेयरी काम्पलेक्स में आ-जा सकेंगे। 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।
Singrauli19 Oct

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त। (जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली…

पूरी खबर पढ़ें →
पाली से छगन भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,की और से जोधपुर गौतम सभा के र्निविरोध र्निवाचित अध्यक्ष नरेश कुमार जाजडा, उपाध्यक्ष महेश सांखी, मंत्री रवि शर्मा सभी को हार्दिक बधाई।
Pali19 Oct

पाली से छगन भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,की और से जोधपुर गौतम सभा के र्निविरोध र्निवाचित अध्यक्ष नरेश कुमार जाजडा, उपाध्यक्ष महेश सांखी, मंत्री रवि शर्मा सभी को हार्दिक बधाई।

पाली 19अकटुबंर। जोधपुर गौतम सभा के चुनाव संपन्न हुये।जिसमे गौतम सभा अध्यक्ष श्रीमान नरेश कुमार जी जाजडा,(र्निविरोध निर्वाचित)उपाध्यक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
रामलीला मंच पर हिंदू मुस्लिम एकता की मिशाल रामलीला कमेटी ने युवा नेता साइन शम्स को भेंट की अल्लाह हू अकबर की सीनरी।
Nuh19 Oct

रामलीला मंच पर हिंदू मुस्लिम एकता की मिशाल रामलीला कमेटी ने युवा नेता साइन शम्स को भेंट की अल्लाह हू अकबर की सीनरी।

रामलीला मंच पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल : रामलीला कमेटी ने युवा नेता शाहीन शम्स को भेंट की…

पूरी खबर पढ़ें →
बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में खूनी हादसाः अनियंत्रित कार ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत
Siddharthnagar19 Oct

बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में खूनी हादसाः अनियंत्रित कार ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत

बलरामपुर। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चरन गहिया बेल्हा गांव में शनिवार रात करीब 10:30 बजे तेज…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!