Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaya

जन वितरण प्रणाली विक्रेताओंके की नई अनुज्ञप्ति हेतु पुनर्निर्धारित औपबंधिक मेघा सूची प्रकाशित, 15अक्टूबर तक दावा आपत्ति आमंत्रित l

13 Oct 2026, 08:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जन वितरण प्रणाली विक्रेताओंके की नई अनुज्ञप्ति हेतु पुनर्निर्धारित औपबंधिक मेघा सूची प्रकाशित, 15अक्टूबर तक दावा आपत्ति आमंत्रित l - गया, बिहार

*जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की नई अनुज्ञप्ति हेतु पुनर्निर्धारित औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशित, 15 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित*

गया, 13 अक्टूबर 2026, शेरघाटी, टिकारी एवं नीमचक बथानी अनुमंडलों में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की नई अनुज्ञप्ति प्रदान करने हेतु पुनर्निर्धारित औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशित कर दी गई है। उक्त सूची जिला आपूर्ति कार्यालय, गया, संबंधित अनुमंडल कार्यालयों के सूचना पट्ट तथा गया जिला की एनआईसी वेबसाइट पर प्रकाशित एवं अपलोड की गई है।
पूर्व में प्रकाशित औपबंधिक सूची के विरुद्ध प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण के क्रम में जिला चयन समिति द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चयन के निर्धारित मापदंडों के अनुरूप औपबंधिक मेधा सूची का पुनर्निर्धारण करते हुए उसका पुनः प्रकाशन किया जाए।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में प्रकाशित औपबंधिक सूची के विरुद्ध शेरघाटी अनुमंडल में 408 आवेदनों के सापेक्ष 63, टिकारी अनुमंडल में 26 आवेदनों के सापेक्ष 04 तथा नीमचक बथानी अनुमंडल में 86 आवेदनों के सापेक्ष 12 दावा-आपत्तियाँ प्राप्त हुई थीं।
जिला चयन समिति के निर्णय के अनुसार, चयन में उच्चतर शैक्षणिक योग्यता, कंप्यूटर ज्ञान तथा संबंधित रिक्ति वाले ग्राम पंचायत के निवासी होने को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, व्यापार स्थल एवं चरित्र प्रमाण-पत्र के आधार पर मेधा क्रम प्रभावित नहीं होगा।
प्रकाशित पुनर्निर्धारित औपबंधिक मेधा सूची के संबंध में यदि किसी आवेदक/आवेदिका को कोई आपत्ति हो, तो वे दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 05:00 बजे तक जिला आपूर्ति कार्यालय, गया में अपना दावा-आपत्ति जमा कर सकते हैं।
निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। अतः संबंधित सभी आवेदकों/आवेदिकाओं से अपील है कि वे प्रकाशित औपबंधिक मेधा सूची का अवलोकन कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी आपत्ति प्रस्तुत करें।

रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

प्रतापगढ़ -भीड़ में हो जाय सावधान । महिला चोरों का गैंग हुआ सक्रिय । भीड़ का फायदा उठा ध्यान भटका कर रहे हाथ साप।
Pratapgarh13 Oct

प्रतापगढ़ -भीड़ में हो जाय सावधान । महिला चोरों का गैंग हुआ सक्रिय । भीड़ का फायदा उठा ध्यान भटका कर रहे हाथ साप।

ब्रेकिंग न्यूज : ई-रिक्शा में महिलाओं के गिरोह ने उड़ाई सोने की चेन राजापाल चौराहे से कटरा रोड…

पूरी खबर पढ़ें →
बलौदाबाजार प्रेस क्लब ने सादगी के साथ मनाया सचिव दलजीत सिंह चावला का जन्मदिन
Balodabazar-Bhatapara13 Oct

बलौदाबाजार प्रेस क्लब ने सादगी के साथ मनाया सचिव दलजीत सिंह चावला का जन्मदिन

बलौदाबाजार। दैनिक समाचार पत्र ‘हरिभूमि’ के जिला प्रमुख एवं बलौदाबाजार प्रेस क्लब के सचिव दलजीत सिंह चावला का…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश पॉलिटेक्निक में खेल मैदान पर दिखा विद्यार्थियों का दम, सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रतियोगिताओं में लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा 100 मीटर दौ
Agar-Malwa13 Oct

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश पॉलिटेक्निक में खेल मैदान पर दिखा विद्यार्थियों का दम, सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रतियोगिताओं में लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा 100 मीटर दौ

आगर-मालवा। सेवा संकल्प अभियान के तहत पॉलिटेक्निक संस्थान में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह, जोश और…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!