Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Munger

पर्व त्यौहार के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है: जिलाधिकारी मुंगेर निखिल धनराज

13 Oct 2026, 07:36 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पर्व त्यौहार के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है: जिलाधिकारी मुंगेर निखिल धनराज - मुंगेर, बिहार

सजगता ,सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का करें निर्वहन जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को दिए निर्देश
मुंगेर दुर्गा पूजा मेला, रावण वध कार्यक्रम एवं विसर्जन शोभा यात्रा को भक्तिपूर्ण माहौल में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से दिनांक 12 अक्टूबर 2026 दिन सोमवार को जिलाधिकारी मुंगेर निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला एवं संबंधित आयोजनों के दौरान भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा विधि-व्यवस्था संधारण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

मौके पर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक आनंद, यातायात डीएसपी प्रभात रंजन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पूरी सजगता, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

उन्होंने कहा कि सभी आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हों, इसके लिए आवश्यक प्रशासनिक एवं सुरक्षा संबंधी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित किसी भी संभावित समस्या के प्रति सजग रहने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

उन्होंने कहा कि सप्तमी पूजा से सभी दुर्गा पूजा पंडालों में भीड़ बढ़ेगी, इसके लिए अभी से ही सारी तैयारी पूर्ण कर लें। सदर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विशेष कर बड़ी दुर्गा, चंडिका स्थान में भीड़ नियंत्रण हेतु विशेष चौकसी एवं सतर्कता हेतु प्रवेश निकास द्वार की व्यवस्था की जा रहीं है।

जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुगमता पूर्वक माता रानी का दर्शन कराया जा सके इसका भी ध्यान रखें तथा किसी भी तरह के तनाव कि स्थिति उत्पन्न न होने पाए। कल्याणपुर दुर्गा मंदिर में भी भीड़ नियंत्रण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए तथा यातायात प्रबंधन पर विशेष नजर रखने की बात कही गई।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पर्व-त्योहार के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और दुर्गा पूजा मेला, रावण वध कार्यक्रम एवं विसर्जन शोभा यात्रा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

प्रतापगढ़ -भीड़ में हो जाय सावधान । महिला चोरों का गैंग हुआ सक्रिय । भीड़ का फायदा उठा ध्यान भटका कर रहे हाथ साप।
Pratapgarh13 Oct

प्रतापगढ़ -भीड़ में हो जाय सावधान । महिला चोरों का गैंग हुआ सक्रिय । भीड़ का फायदा उठा ध्यान भटका कर रहे हाथ साप।

ब्रेकिंग न्यूज : ई-रिक्शा में महिलाओं के गिरोह ने उड़ाई सोने की चेन राजापाल चौराहे से कटरा रोड…

पूरी खबर पढ़ें →
बलौदाबाजार प्रेस क्लब ने सादगी के साथ मनाया सचिव दलजीत सिंह चावला का जन्मदिन
Balodabazar-Bhatapara13 Oct

बलौदाबाजार प्रेस क्लब ने सादगी के साथ मनाया सचिव दलजीत सिंह चावला का जन्मदिन

बलौदाबाजार। दैनिक समाचार पत्र ‘हरिभूमि’ के जिला प्रमुख एवं बलौदाबाजार प्रेस क्लब के सचिव दलजीत सिंह चावला का…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश पॉलिटेक्निक में खेल मैदान पर दिखा विद्यार्थियों का दम, सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रतियोगिताओं में लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा 100 मीटर दौ
Agar-Malwa13 Oct

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश पॉलिटेक्निक में खेल मैदान पर दिखा विद्यार्थियों का दम, सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रतियोगिताओं में लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा 100 मीटर दौ

आगर-मालवा। सेवा संकल्प अभियान के तहत पॉलिटेक्निक संस्थान में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह, जोश और…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!