प्रतापगढ़ -भीड़ में हो जाय सावधान । महिला चोरों का गैंग हुआ सक्रिय । भीड़ का फायदा उठा ध्यान भटका कर रहे हाथ साप।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


ब्रेकिंग न्यूज : ई-रिक्शा में महिलाओं के गिरोह ने उड़ाई सोने की चेन
राजापाल चौराहे से कटरा रोड के बीच वारदात, भीड़ का फायदा उठाकर महिला को बनाया निशाना
कोतवाली नगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
प्रतापगढ़। कोतवाली नगर क्षेत्र में ई-रिक्शा में सवार महिलाओं के गिरोह ने भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला के गले से सोने की चेन पार कर दी। राजापाल चौराहे से कटरा रोड के बीच हुई वारदात की जानकारी होने पर पीड़िता ने परिजनों को बताया। इसके बाद कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ई-रिक्शा में सवार हुई थीं कई महिलाएं
लीलापुर थाना क्षेत्र के शमशेरगंज (सिंधौर) निवासी विजय कुमार जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी भयाहू प्रीति पत्नी राजेश कुमार 12 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे ई-रिक्शा से कटरा रोड की ओर जा रही थीं। राजापाल चौराहे से कटरा रोड के बीच कुछ महिलाएं ई-रिक्शा में सवार हुईं।
धक्का-मुक्की के बीच चेन गायब
तहरीर के अनुसार, ई-रिक्शा में बैठने के बाद महिलाओं ने प्रीति को अपने आसपास बैठा लिया। आरोप है कि आपस में धक्का-मुक्की और भीड़ का फायदा उठाते हुए महिलाओं ने उनके गले से सोने की चेन उतार ली। कुछ दूरी आगे जाने के बाद प्रीति ने गले पर हाथ लगाया तो चेन गायब मिली।
महिलाओं के उतरकर फरार होने का आरोप
चेन गायब मिलने के बाद पीड़िता ने ई-रिक्शा में मौजूद लोगों को घटना की जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद गिरोह में शामिल महिलाएं रास्ते में उतरकर फरार हो गईं।
सीसीटीवी फुटेज से तलाश
घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस से आरोपित महिलाओं की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। राजापाल चौराहे से कटरा रोड के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के समय ई-रिक्शा में कौन-कौन यात्री सवार थे और आरोपित महिलाएं किस स्थान पर उसमें बैठी थीं।
विकास जायसवाल पत्रकार
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पंजाब के मानसा मे एंटी ड्रग्स एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की सरेआम बाजार मे गोलिया मारकर हत्या कर…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल के सेक्टर 14 मार्किट मे सोमवार को 15-20 युवकों ने 4-5 युवकों पर लाठी डंडो और चाकूओ…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*बुलंदशहर: जहांगीराबाद में नाबालिग से शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न, दरोगा पर फैसले का दबाव बनाने का…
पूरी खबर पढ़ें →
बलौदाबाजार। दैनिक समाचार पत्र ‘हरिभूमि’ के जिला प्रमुख एवं बलौदाबाजार प्रेस क्लब के सचिव दलजीत सिंह चावला का…
पूरी खबर पढ़ें →
उन्नाव ब्रेकिंग: तेज तर्रार एसपी उत्तरी आयुष श्रीवास्तव का अपराधियों पर शिकंजा, जुआ-सट्टा-गांजा पर जीरो टॉलरेंस जिले में…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। सेवा संकल्प अभियान के तहत पॉलिटेक्निक संस्थान में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह, जोश और…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।