Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

सोनारडीह ओ पी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

13 Oct 2026, 10:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सोनारडीह ओ पी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक - धनबाद, झारखंड

सोनारडीह, कतरास:-
दुर्गा पूजा के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोनारडीह पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।

इन तैयारियों को लेकर सोनारडीह ओपी के प्रांगण में शांति समिति की बैठक का आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी साधन कुमार ने किया । बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों से दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में सहयोग की अपील की गई।

#सोशल मीडिया पर सूचना देने से पहले पुलिस को करें सूचित#

बैठक के दौरान ओपी प्रभारी साधन कुमार ने सोशल मीडिया से जुड़े लोगों से विशेष अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई गड़बड़ी या अप्रिय स्थिति नजर आती है, तो खबर प्रसारित करने से पहले पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दें। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और बिना पुष्टि के किसी भी सूचना को सोशल मीडिया पर प्रसारित नहीं करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

#पूजा पंडालों में सावधानी बरतने की अपील#

ओपी प्रभारी साधन कुमार ने पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत बताई। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों पर ध्यान रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और धार्मिक आस्था का पर्व है। इसे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना केवल पुलिस की ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों, पूजा समितियों और शांति समिति के सदस्यों की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से नियमों का पालन करने, अफवाहों पर ध्यान ना देने और किसी भी अप्रिय स्थिति में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की, ताकि सोनारडीह में दुर्गा पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्द वातावरण में संपन्न हो सके।
बैठक में उपस्थित अनिल कुमार, करमचंद बाउरी, नरेंद्र सिंह, विशाल सिंह, सिद्धांत विक्रम रौनक, अजय रवानी, संजीव कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, बबलू शर्मा, अभिषेक तिवारी, एवं सुदेश दास रहे ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!