Dudhi ke fulwar gav me chhath ghat ke gate ko asamajik tatv ke logo dwara toda gaya hai
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जिला संवाददाता: उपेंद्र राव | दुद्धी, सोनभद्र
फुलवार के छठ घाट पर तोड़फोड़ और शराब की टूटी बोतलों का मामला, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
जनपद सोनभद्र, विकासखंड दुद्धी, ग्राम पंचायत फुलवार। ग्राम पंचायत फुलवार स्थित छठ घाट के गेट को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़े जाने तथा परिसर में शराब की बोतलों के काँच तोड़कर फैलाए जाने का मामला सामने आया है।
इस प्रकार की घटनाओं से ग्राम पंचायत की सुंदरता और सार्वजनिक स्थल की स्वच्छता को नुकसान पहुँच रहा है। छठ घाट धार्मिक आस्था से जुड़ा एक महत्वपूर्ण स्थल है।
यहाँ शराब की बोतलों के काँच बिखरे होने से श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और बच्चों को चोट लगने का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों ने की उचित कार्रवाई की मांग
ऐसे कृत्य करने वाले लोगों की पहचान कर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
ग्राम प्रधान को भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सूचित करना चाहिए तथा छठ घाट की साफ-सफाई और क्षतिग्रस्त गेट की मरम्मत की व्यवस्था करनी चाहिए। ग्राम प्रधान से अपील
ग्राम पंचायत की ओर से छठ घाट पर सूचना बोर्ड लगाया जाए, जिस पर स्पष्ट रूप से लिखा हो:
⚠️ आवश्यक सूचना ⚠️
छठ घाट परिसर में शराब पीना सख्त वर्जित है।
देर रात अनावश्यक रूप से रुकने और सार्वजनिक स्थल पर उपद्रव करने से बचें। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाना दंडनीय हो सकता है।
नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध शिकायत मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। हमारी मांग: ग्राम पंचायत की सुंदरता, स्वच्छता और धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रशासन एवं ग्राम प्रधान आवश्यक कदम उठाएँ।
✍️ जिला संवाददाता: डॉ. उपेंद्र राव अंबेडकर
📍 दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगरा में पुलिस पर लगे गंभीर आरोप घटना थाना रकाबगंज क्षेत्र के रावली की है। आगरा में पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
बिहार के दरभंगा मनिगाछी में कायस्थ कबई सबसे पहले दुर्गा पूजा आरम्भ हुआ था। जिस समय से दरभंगा…
पूरी खबर पढ़ें →
*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…
पूरी खबर पढ़ें →
नागपुर में नागपुर में रामलीला ग्राउंड पर नवरात्रि स्पेशल पर गड़बड़ प्रोग्राम आयोजित किया गया
पूरी खबर पढ़ें →
नागपुर में नागपुर में रामलीला ग्राउंड पर नवरात्रि स्पेशल पर गड़बड़ प्रोग्राम आयोजित किया गया
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और किसानों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।