Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

मां के पट खुलते ही गूंजे जयकारे, गरबा-डांडिया की थाप पर झूम उठा महुली

18 Oct 2026, 07:46 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मां के पट खुलते ही गूंजे जयकारे, गरबा-डांडिया की थाप पर झूम उठा महुली - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

स्टेशन रोड पर पीतरम गौड़ के घर के पास दुर्गा पूजा पंडाल में सप्तमी की रात सजा भक्ति और उल्लास का रंग; पारंपरिक नृत्य में महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सामां के पट खुलते ही गूंजे जयकारे, गरबा-डांडिया की थाप पर झूम उठा महुली - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

महुली, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव में शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की भक्ति और आराधना का उत्साह चरम पर है। सप्तमी के दिन दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का पट खुलते ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
इसी क्रम में महुली के स्टेशन रोड पर पीतरम गौड़ के घर के पास स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में सप्तमी की रात गरबा और डांडिया नृत्य का आकर्षक आयोजन किया गया। पारंपरिक संगीत की धुनों पर महिलाओं और युवतियों ने पूरे उत्साह के साथ गरबा-डांडिया प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी श्रद्धालु महिलाएं और युवतियां जब ताल से ताल मिलाकर थिरकीं, तो पंडाल में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। नृत्य और संगीत के बीच पूरा पंडाल उमंग, उल्लास और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
गरबा-डांडिया की थाप और भक्तिमय गीतों ने नवरात्र उत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया। पारंपरिक नृत्य के माध्यम से श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। कार्यक्रम में धार्मिक परंपराओं के साथ सांस्कृतिक एकता की सुंदर झलक देखने को मिली। वहीं, मां के जगराते में भी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भक्ति गीतों और माता रानी के जयकारों से वातावरण देर रात तक गुंजायमान रहा।IMG 20261018 073517
उधर, मां दुर्गा की प्रतिमाओं का पट खुलने के बाद विभिन्न पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से सजे पंडाल भक्तों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी से सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
इस मौके पर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष त्रिपुरारी सिंह, उपाध्यक्ष हिमांशु चौरसिया, कोषाध्यक्ष नितेश कुमार, सचिव गुलशन गोस्वामी सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महुली में नवरात्र का यह उत्सव धार्मिक आस्था, पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश दे रहा है। मां दुर्गा के दर्शन, भजन-कीर्तन और गरबा-डांडिया के आयोजन से गांव में उत्सव का माहौल बना हुआ है।मां के पट खुलते ही गूंजे जयकारे, गरबा-डांडिया की थाप पर झूम उठा महुली - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में भाकियू टिकैत ने मांगों के संबंध में उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
Moradabad17 Oct

कांठ में भाकियू टिकैत ने मांगों के संबंध में उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

कांठ में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और किसानों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!