Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

नामकुम की तत्कालीन सीओ शुभ्रा रानी पर चलेगी विभागीय कार्रवाई

14 Oct 2026, 03:30 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नामकुम की तत्कालीन सीओ शुभ्रा रानी पर चलेगी विभागीय कार्रवाई - धनबाद, झारखंड

अंचल अधिकारी पर गिरी गाज, करोड़ों के सरकारी जमीन घपला मामले में चलेगी विभागीय कार्रवाई । राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी और नामकुम की तत्कालीन अंचल अधिकारी शुभ्रा रानी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलाने का आदेश दिया है। इसको लेकर कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। शुभ्रा रानी के ऊपर करोड़ों रूपए के जमीन के घपले का आरोप है। साथ ही उनपर वंशावली के सत्यापन की गलत रिर्पोट देने और सरकारी दिशा-निदेर्शों की सरेआम अनदेखी का भी आरोप है।

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुनील कुमार को बनाया गया जांच अधिकारी
नामकुम की तत्कालीन सीओ शुभ्रा रानी पर आरोप है कि उन्होंने मौजा- हेथु (थाना नं- 298, खाता सं.-30, रकबा-3.64 एकड़) भूमि मामले में सरकारी दिशा-निर्देशों की अनदेखी की और किसी ठोस जांच-पड़ताल के बिना न केवल वंशावली का सत्यापन किया गया, बल्कि आला अधिकारियों को भूमि से संबंधित रिपोर्ट भी गलत भेज दी गयी।

इस मामले में जब रांची डीसी ने जांच की तो आरोप सही पाया गया। जिसके बाद उनके खिलाफ मुख्यमंत्री के अनुमोदन से विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। मामले में सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी सुनील कुमार को जांच अधिकारी बनाया गया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!