दीपावली पर मिलावट, कालाबाजारी और कम माप-तौल पर रोक लगाने की मांग, ग्राहक पंचायत ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रेवाड़ी। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, रेवाड़ी इकाई की टीम ने बुधवार को जिला उपायुक्त रेवाड़ी को दीपावली के अवसर पर खाद्य पदार्थों में मिलावट, कम माप-तौल, अनुचित मूल्य वसूली, जमाखोरी, कालाबाजारी तथा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से ग्राहक पंचायत ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि दीपावली के त्योहार को देखते हुए मिठाई की दुकानों, डेयरियों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण किया जाए। खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी जांच करवाई जाए तथा मिलावटी, बासी, दूषित एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
ग्राहक पंचायत ने यह भी मांग की कि दुकानों पर तराजुओं का सत्यापन करवाया जाए, वस्तुओं की मूल्य सूची प्रदर्शित करवाई जाए और ग्राहकों को निर्धारित मात्रा में सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी, कृत्रिम अभाव और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
ज्ञापन में खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के दौरान स्वच्छता बनाए रखने तथा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर कागज, कपड़े और अन्य पर्यावरण अनुकूल पैकिंग सामग्री को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। पंचायत ने संबंधित विभागों के संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाने, उपभोक्ता शिकायतों के लिए उपलब्ध माध्यमों का प्रचार करने और शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
इस अवसर पर ग्राहक पंचायत के प्रांत अध्यक्ष डॉ. आर. बी. यादव, जिला अध्यक्ष विपिन ढींगरा, जिला संगठन मंत्री कृष्ण कुमार, डी.पी. यादव, अरुण कुमार, रामकिशोर सैनी एवं एडवोकेट होशियार सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
ग्राहक पंचायत ने जिला प्रशासन से अपील की कि दीपावली से पहले और त्योहार के दौरान विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि आम नागरिकों को शुद्ध खाद्य पदार्थ, सही माप-तौल और उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुएं मिल सकें तथा उपभोक्ताओं के अधिकारों और पर्यावरण की रक्षा सुनिश्चित हो सके।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आजमगढ़: सुजीत जायसवाल ‘आंशु’ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने प्रदेश अध्यक्ष की…
पूरी खबर पढ़ें →
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से बहादराबाद पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती में कच्ची शराब का काला कारोबार और खाकी की संदिग्ध चुप्पी: केनौना की दास्तां व्यवस्था के मुंह…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक करीब 15 वर्षीय किशोरी मोबाइल…
पूरी खबर पढ़ें →
कोटा। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 15 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इंडिया–स्वीडन इनोवेशन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।