झालावाड़ में गूंजी किशोर दा की यादें, 40 गायकों ने दी सुरों की श्रद्धांजलि
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


झालावाड़, 14 अक्टूबर।* संगीत मंच परिवार संस्थान, झालावाड़ द्वारा स्थानीय अनंग कुमार स्मृति भवन में स्वर्गीय पार्श्व गायक किशोर कुमार की याद में "एक शाम किशोर दा के नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उषा गुप्ता, निलिमा अग्रवाल, नीति शर्मा, कल्पना ठाकुर, जयपुर से आई रिया गौतम सहित मातृशक्ति एवं अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। शुरुआत रामलखन शर्मा की गणेश वंदना से हुई।
संस्थान के अध्यक्ष असलम खान सिंगर एवं सचिव राकेश अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर यह आयोजन किया गया, जिसमें झालावाड़ सहित बाहर से आए 35 से 40 गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधा।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम कैलाश व्यास ने 'छूकर मेरे मन को', निलिमा अग्रवाल ने 'पन्ना की तमन्ना है', कमल गुप्ता ने 'मेरे नैना सावन भादो' जैसे सदाबहार गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विनोद गौड़ ने 'प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया' गाकर खूब तालियां बटोरीं।
रिया गौतम, सागर, किशोर गौतम, श्रीराम वैष्णव, देवकीनंदन पाटीदार, कल्पना ठाकुर सहित मनमोहन शर्मा, अजय शर्मा, राजवीर सालूजा, असलम भाटी, शादाब अली, नवीन कुमार राठौर समेत अन्य गायकों ने एक से बढ़कर एक नगमे पेश किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल राजेश गौतम ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रामजी चन्द्रवाल, प्रकाश सोनी, प्रोफेसर फईमुद्दीन खान एवं विशिष्ट अतिथि पंडित वेंकटेश शर्मा मौजूद रहे।
अंत में सभी गायकों ने मिलकर 'चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना' गाकर किशोर कुमार को श्रद्धांजलि दी। संचालन कमल कुमार गुप्ता ने किया। उपाध्यक्ष चैतन्य शर्मा ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर कैलाश अग्रवाल, यशवंत सिंघल, शिवचरण जांगिड़, रमेश जंगीड़, हरीश शर्मा सहित कई संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जोधपुर : 7 वी राज्य स्तरीय ब्लाइंड जूडो प्रतियोगिता व प्रथम राज्य स्तरीय ब्लाइंड गोलबॉल प्रतियोगिता का आयोजन…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि अगले पांच वर्षों में तकनीक…
पूरी खबर पढ़ें →
खानपुर। ग्राम पंचायत सूमर की सरपंच श्रीमती विष्णु नागर को जिला परिषद सदस्य वार्ड संख्या 24 से भाजपा…
पूरी खबर पढ़ें →
#बयाना: समोगर GSS पर बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन की चपेट में आने से लाइनमैन घायल, थ्री-फेज बिजली…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : इंडिया लॉयर्स यूनियन (AILU), जोधपुर ने अजमेर जिले के किशनगढ़ में अधिवक्ता बाबूलाल बागरिया के साथ…
पूरी खबर पढ़ें →
*14 अक्टूबर।* विज्ञान सेवा समिति, लाल दरवाजा कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।