डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर विज्ञान सेवा समिति द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*14 अक्टूबर।* विज्ञान सेवा समिति, लाल दरवाजा कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे.
अब्दुल कलाम जी की जयंती (15 अक्टूबर) की पूर्व संध्या पर निबंध, भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समिति के संयोजक डॉ.
जय प्रकाश नारायण जी के नेतृत्व में कार्यालय सचिव दिनेश कुमार ने किया। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई – कनिष्ठ समूह (कक्षा 6 से 8) एवं वरीय समूह (कक्षा 9 से 12)।
निबंध प्रतियोगिता का विषय "डॉ. ए.पी.जे.
अब्दुल कलाम के जीवन परिचय एवं उनकी उपलब्धियाँ" था, लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता डॉ. कलाम के जीवन पर आधारित थी, वहीं भाषण प्रतियोगिता का विषय "भारत के रक्षा प्रणाली में डॉ.
कलाम का योगदान" रहा। इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जिसमें निबंध में 62, भाषण में 40 एवं प्रश्नोत्तरी में 61 छात्र शामिल हुए। निर्णायक मंडल में प्रकाश नारायण सिन्हा, प्रो.
अवधेश महासेठ एवं खगेंद्र मोहन झा शामिल थे, वहीं वीक्षण कार्य सुमन कुमार प्रसाद एवं विकास कुमार ने किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में सचिव ओम प्रकाश पंडित, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शाह एवं अभिभावक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग प्रदान किया।
परीक्षा फल दिनांक 15.10.26 को घोषित होगा और समिति कार्यालय में शाम 3 बजे से जयंती समारोह सह पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बिहार सरकार के नशामुक्त बिहार अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के…
पूरी खबर पढ़ें →
*जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की नई अनुज्ञप्ति हेतु पुनर्निर्धारित औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशित, 15 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित*…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 13.10.2026 को पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, गया की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय, गया में सभी अनुमंडल पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत…
पूरी खबर पढ़ें →
सजगता ,सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का करें निर्वहन जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को दिए निर्देश…
पूरी खबर पढ़ें →
लाल बहादुर शास्त्री विचार मंच के तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के तहत गुलजार पोखर के मध्य विद्यालय…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।