Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Munger

जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी मंगे ने आम नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुने।

13 Oct 2026, 07:41 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी मंगे ने आम नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुने। - मुंगेर, बिहार

आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत दिनांक 12 अक्टूबर 2026 दिन सोमवार को मुंगेर समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जन सुनवाई के दौरान कई नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से जिलाधिकारी को अवगत कराया, जिसमें कई आवेदन प्राप्त हुए, इनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद, भूमि अतिक्रमण, दाखिल-खारिज तथा राजस्व संबंधी अन्य मामलों से संबंधित थे।

हवेली खड़गपुर धपरी निवासी फुलेश्वर यादव ने बताया की उन्होंने कई साल पहले जमीन खरीदी थी जिसका भुगतान भी उन्होंने कर दिया था, परन्तु जमीन मालिक द्वारा अभी तक जमीन की रजिस्ट्री नहीं की गई है। उन्होंने जमीन रजिस्ट्री कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई कराने का अनुरोध किया।

पनियालाचक पाटम निवासी राज किशोर यादव ने उनके खुद किया जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन मिट्टी भरने की शिकायत की। सिताचरण निवासी हरि किशुन राय ने बताया की वो जन वितरण विक्रेता हैं तथा वो खाद्यान का उठाव मुंगेर जिला से करते हैं, परन्तु नए आदेश में बेगूसराय जिला से खाद्यान उठाव का निदेश प्राप्त हुआ है जो काफ़ी दूर है।

उन्होंने मुंगेर जिले से ही अपने खाद्यान के उठाव हेतु अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने प्राप्त सभी आवेदनों की गहनता से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

प्रतापगढ़ -भीड़ में हो जाय सावधान । महिला चोरों का गैंग हुआ सक्रिय । भीड़ का फायदा उठा ध्यान भटका कर रहे हाथ साप।
Pratapgarh13 Oct

प्रतापगढ़ -भीड़ में हो जाय सावधान । महिला चोरों का गैंग हुआ सक्रिय । भीड़ का फायदा उठा ध्यान भटका कर रहे हाथ साप।

ब्रेकिंग न्यूज : ई-रिक्शा में महिलाओं के गिरोह ने उड़ाई सोने की चेन राजापाल चौराहे से कटरा रोड…

पूरी खबर पढ़ें →
बलौदाबाजार प्रेस क्लब ने सादगी के साथ मनाया सचिव दलजीत सिंह चावला का जन्मदिन
Balodabazar-Bhatapara13 Oct

बलौदाबाजार प्रेस क्लब ने सादगी के साथ मनाया सचिव दलजीत सिंह चावला का जन्मदिन

बलौदाबाजार। दैनिक समाचार पत्र ‘हरिभूमि’ के जिला प्रमुख एवं बलौदाबाजार प्रेस क्लब के सचिव दलजीत सिंह चावला का…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश पॉलिटेक्निक में खेल मैदान पर दिखा विद्यार्थियों का दम, सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रतियोगिताओं में लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा 100 मीटर दौ
Agar-Malwa13 Oct

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश पॉलिटेक्निक में खेल मैदान पर दिखा विद्यार्थियों का दम, सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रतियोगिताओं में लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा 100 मीटर दौ

आगर-मालवा। सेवा संकल्प अभियान के तहत पॉलिटेक्निक संस्थान में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह, जोश और…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!