Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Munger

सरस्वती शिशु मंदिर बीकापुर में नशा मुक्त बिहार अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

14 Oct 2026, 06:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सरस्वती शिशु मंदिर बीकापुर में नशा मुक्त बिहार अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। - मुंगेर, बिहार

बिहार सरकार के नशामुक्त बिहार अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सरस्वती शिशु मंदिर, बेकापुर, मुंगेर में जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष आनंद, सभी दीदी जी एवं सभी भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानाचार्य संतोष आनंद ने नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया। उन्होंने नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बिहार ही नहीं अपितु सम्पूर्ण देश में अलख जगाने के लिए प्रेरित किया ।

इसके लिए उन्होंने भैया बहनों से कहा कि आप सभी लोग अपने समाज में साथ ही जहां कहीं भी आप सबों का संबंध है ,आप दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर लोगों को जानकारी दें, उन्हें बताएं , सक्रिय करते हुए इसके दुष्परिणामो से अवगत कराएं। आपकी बातें लोग सुनेंगे और उसे अपने जीवन में उतारेंगे।

आप बच्चों की कही हुई बातों का असर होता है। ऐसा कर हम अपने देश को सबल एवं सशक्त बना सकते हैं।

इस अवसर पर
विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने इस पहल को सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि बच्चों और युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय की सभी दीदी जी एवं भैया-बहनों के सामूहिक सहयोग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने नशामुक्त बिहार के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हाईकोर्ट ने तीन महीने के भीतर ग्राम पंचायतों के चुनाव कराने का आदेश दिया है
Siddharthnagar15 Oct

हाईकोर्ट ने तीन महीने के भीतर ग्राम पंचायतों के चुनाव कराने का आदेश दिया है

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। जस्टिस अजीत कुमार और…

पूरी खबर पढ़ें →
99 अभ्यर्थियों को वितरित किए गए 138 नाम निर्देशन पत्र, 16 अक्टूबर तक जमा होंगे नामांकन पाली 14 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत पाली पंचायत समिति क्षेत्र में द्वितीय चरण
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांडः मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा
Siddharthnagar15 Oct

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांडः मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा

मेरठ। देशभर में सनसनी फैलाने वाले मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगरः सड़क हादसे में घायलों की मदद के लिए सांसद जगदंबिका पाल ने रुकवाई गाड़ी, SHO बांसी को दिए निर्देश
Siddharthnagar15 Oct

सिद्धार्थनगरः सड़क हादसे में घायलों की मदद के लिए सांसद जगदंबिका पाल ने रुकवाई गाड़ी, SHO बांसी को दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर। बांसी विधानसभा क्षेत्र से डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र जाते समय रास्ते में दो बाइकों की आपस में टक्कर…

पूरी खबर पढ़ें →
बांसी में बिजली की समस्याओं को लेकर सपा नेता कमाल खान ने अधिशासी अभियंता से की मुलाकात
Siddharthnagar15 Oct

बांसी में बिजली की समस्याओं को लेकर सपा नेता कमाल खान ने अधिशासी अभियंता से की मुलाकात

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के नेता कमाल खान ने आज विद्युत वितरण निगम, बांसी के अधिशासी अभियंता से मुलाकात…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!