Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

सनातन हिंदू एकता यात्रा का अभिराज सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा से गूंजा बहेरिया रोड

15 Oct 2026, 02:46 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सनातन हिंदू एकता यात्रा का अभिराज सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा से गूंजा बहेरिया रोड - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पूज्य पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा का युवा भाजपा नेता अविराज सिंह के नेतृत्व में दीपाली होटल के सामने भव्य स्वागत किया गया।

हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बाबा बागेश्वर का अभिनंदन किया और जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर देवरी विधायक बृजबिहारी पटैरिया, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, जिला क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष लखन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता, कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।अविराज सिंह के युवा साथियों ने उन्हें कंधों पर उठाकर रथ पर विराजमान बाबा बागेश्वर के समीप पहुंचाया।

अविराज सिंह ने लाल गुलाब की विशाल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों के बीच कुछ देर चर्चा भी हुई।

बाबा बागेश्वर के दर्शन के लिए श्रद्धालु सुबह 9 बजे से ही एकत्रित होने लगे थे। लगभग दो घंटे की प्रतीक्षा के दौरान युवा नेता अविराज सिंह ने श्रद्धालुओं को श्री महिषासुर मर्दिनी मंत्र का कंठस्थ पाठ सुनाया।

साथ ही पौराणिक आख्यानों के माध्यम से सनातन संस्कृति और शक्ति उपासना के महत्व को रेखांकित किया। देवरी विधायक बृजबिहारी पटैरिया, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, जिला क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष लखन सिंह, अशोक सिंह बामोरा, बांदरी भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, जिला ग्रामीण भाजपा मीडिया प्रभारी नवीन भट्ट, उमेश यादव, संतोष दुबे, प्रतीक चौकसे, मनोज शुक्ला, गोविंद सिंह सहावन, ऋषि तिवारी, रामकुमार बघेल, सिरनाम सिंह मालथौन, पं.

राजू तिवारी, सचिन राय, गोलूप्रताप राय, राजीव सोनी, आदित्य सिंह ठाकुर, शनीचरी दुर्गा समिति के आदेश दीक्षित, सचिन शर्मा एवं अजय राजपूत रोंड़ा सहित बड़ी संख्या में युवा, भाजपा कार्यकर्ता और नारी शक्ति उपस्थित रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ग्वालियर के Expert Education Point में दसवीं के छात्र के साथ मारपीट का आरोप, कोचिंग में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल
Gwalior15 Oct

ग्वालियर के Expert Education Point में दसवीं के छात्र के साथ मारपीट का आरोप, कोचिंग में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

ग्वालियर, 14 अक्टूबर 2026। ग्वालियर के सिकंदर कंपू क्षेत्र स्थित Expert Education Point में पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों…

पूरी खबर पढ़ें →
नरसिंहपुर जिले के के कलेक्टर एसपी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में निकाला फ्लैग मार्च
Narsimhapur15 Oct

नरसिंहपुर जिले के के कलेक्टर एसपी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में निकाला फ्लैग मार्च

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह तथा सपा डॉक्टर ऋषिकेश मीणा के निर्देशन में…

पूरी खबर पढ़ें →
भव्य रोशनी वाले कार्यक्रम में अधिकारियों की मौजूदगी, रामलीला मंचन से दूरी! मां शारदा की नगरी में धार्मिक आयोजनों को लेकर उठे सवाल
Maihar15 Oct

भव्य रोशनी वाले कार्यक्रम में अधिकारियों की मौजूदगी, रामलीला मंचन से दूरी! मां शारदा की नगरी में धार्मिक आयोजनों को लेकर उठे सवाल

मैहर। मां शारदा की पावन नगरी मैहर में शारदीय नवरात्रि के शक्ति पर्व के दौरान पुलिस अधीक्षक अवधेश…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Satna15 Oct

*बिरसिंहपुर में बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल, ज्ञापन के चार दिन बाद भी नहीं सुधरी स्ट्रीट लाइट*

*कलवालिया रोड पर दो महीने से पसरा अंधेरा, जेई के आश्वासन के बावजूद कार्रवाई नहीं; कर्मचारी के कथित…

पूरी खबर पढ़ें →
मेरठ के चर्चित नीला ड्रम कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा
Sagar15 Oct

मेरठ के चर्चित नीला ड्रम कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित नीला ड्रम…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!