आजमगढ़: ‘एक घंटा राष्ट्र को, एक मुट्ठी समाज को’ के नारे के साथ आगे बढ़ रहा भारत रक्षा दल, रानी की सराय में कार्यालय का हुआ उद्घाटन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आजमगढ़: ‘एक घंटा राष्ट्र को, एक मुट्ठी समाज को’ के नारे के साथ आगे बढ़ रहा भारत रक्षा दल, रानी की सराय में कार्यालय का हुआ उद्घाटन
रिपोर्टर- सुरेश कुमार धारिया
पद – जिला पत्रकार
जिला – आजमगढ़, प्रदेश – उत्तर प्रदेश।
रानी की सराय, आजमगढ़। ‘एक घंटा राष्ट्र को, एक मुट्ठी समाज को’ के प्रेरणादायी नारे के साथ भारत रक्षा दल का कारवां लगातार आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में रानी की सराय में भारत रक्षा दल के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन संगठन के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव एवं जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भारत रक्षा दल के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं संगठन से जुड़े कई साथी उपस्थित रहे। कार्यालय के उद्घाटन से स्थानीय टीम में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी संगठन को आगे बढ़ाने में कार्यालय, कोष और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। संगठन की मजबूती के लिए इन सभी का होना आवश्यक है। उन्होंने रानी की सराय टीम द्वारा कार्यालय स्थापित किए जाने को एक शानदार उपलब्धि बताया।
प्रदेश अध्यक्ष ने इस उपलब्धि के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
भारत रक्षा दल का यह कदम संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यालय खुलने से संगठन के कार्यों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी।
भारत रक्षा दल का संदेश — ‘एक घंटा राष्ट्र को, एक मुट्ठी समाज को।’
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिद्धार्थनगर जनपद में अवैध शराब और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस,…
पूरी खबर पढ़ें →
बलरामपुर। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चरन गहिया बेल्हा गांव में शनिवार रात करीब 10:30 बजे तेज…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। जनपद के आलू किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में मदरसे में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है।…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में मिशन शक्ति टीम की तत्परता से घर से नाराज होकर जा रही दो सगी बहनों को…
पूरी खबर पढ़ें →
जनपद सिद्धार्थनगर के थाना भवानीगंज पुलिस ने शांति भंग के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।