Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

संदिग्ध डीएपी खाद की शिकायत पर कार्रवाई, प्रयोगशाला में भेजने हेतु लिए गए नमूने

15 Oct 2026, 10:34 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
संदिग्ध डीएपी खाद की शिकायत पर कार्रवाई, प्रयोगशाला में भेजने हेतु लिए गए नमूने - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * किसानों से प्राप्त सूचना एवं शिकायतों के आधार पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम पड़रिया एवं ग्राम कुरुवा में संदिग्ध डीएपी खाद की बोरी मिलने पर कार्रवाई की। टीम ने संबंधित स्थानों से खाद के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच हेतु भेजे तथा पंचनामा तैयार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए प्रकरण पुलिस को भेजा।

प्राप्त शिकायत के अनुसार के ग्राम पड़रिया निवासी सुरेंद्र सिंह ठाकुर के निवास पर नकली डीएपी खाद होने की सूचना मिलने पर संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बोरियों की जांच की। प्रारंभिक जांच में खाद संदिग्ध पाई गई।

इसके बाद डीएपी खाद के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच हेतु भेजे गए। इसी प्रकार, ग्राम कुरुवा निवासी रोहित राय से डीएपी खाद खरीदने वाले कृषक बालमुकुंद दुबे निवासी ग्राम हिरनछिपा एवं कुछ अन्य किसानों ने कृषि विभाग में लिखित शिकायत प्रस्तुत की थी।

शिकायतकर्ता किसानों ने खरीदी गई डीएपी खाद के नकली होने की आशंका जताई थी। शिकायत के आधार पर संयुक्त टीम ने पहुंचकर खाद के नमूने एकत्रित किए।

प्रारंभिक जांच में खाद संदिग्ध प्रतीत हुई।मामले में पंचनामा तैयार कर किसानों के बयान दर्ज किए गए तथा नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु भेजे गए। आगे की वैधानिक कार्रवाई एवं प्राथमिकी दर्ज करने के लिए प्रकरण पुलिस को भेजा गया है।उक्त दोनों स्थानों पर पाई गई डीएपी के स्रोत के बारे में गहन पूछताछ की गई।

इस कार्रवाई में राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार हेमराज मेहर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अवधेश राय, कृषि विस्तार अधिकारी प्रताप बागरी, उर्वरक निरीक्षक दीपेश मोगे तथा ग्राम पड़रिया के कोटवार सहित राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही।कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि खाद खरीदते समय उसकी पैकिंग, गुणवत्ता एवं बिल की जांच अवश्य करें। नकली खाद की आशंका होने पर तत्काल संबंधित विभाग को सूचना दें, ताकि किसानों के हितों की रक्षा की जा सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडितधीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार: बेटियों को दी नसीहत, गरबा पंडालों में वराह भगवान की प्रतिमा लगाने का सुझाया उपाय
Sagar15 Oct

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडितधीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार: बेटियों को दी नसीहत, गरबा पंडालों में वराह भगवान की प्रतिमा लगाने का सुझाया उपाय

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा लेकर बागेश्वर धाम…

पूरी खबर पढ़ें →
मिशन शक्ति का असर: एक दिन की थानेदार बनीं 12वीं की छात्रा वैष्णवी, सुनीं फरियादियों की समस्याएं
Mahrajganj15 Oct

मिशन शक्ति का असर: एक दिन की थानेदार बनीं 12वीं की छात्रा वैष्णवी, सुनीं फरियादियों की समस्याएं

सिकरीगंज/गोरखपुर सिकरीगंज थाने में छात्रा वैष्णवी बनीं थानेदार, पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से जाना मिशन शक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रयागराज पुलिस लाइन में गोली लगने से हेड कांस्टेबल अजय मौर्य की मौत
Mahrajganj15 Oct

प्रयागराज पुलिस लाइन में गोली लगने से हेड कांस्टेबल अजय मौर्य की मौत

प्रयागराज पुलिस लाइन में गोली लगने से हेड कांस्टेबल अजय मौर्य की मौत। प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। प्रयागराज पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mahrajganj15 Oct

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कन्नौज के नि. सांसद श्री सुब्रत पाठक जी के साथ चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

आगरा/लखनऊ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कन्नौज के नि. सांसद श्री सुब्रत पाठक जी के साथ चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी…

पूरी खबर पढ़ें →
रसड़ा रेलवे स्टेशन पर चेन स्नैचिंग गिरोह की संदिग्ध महिलाएं पकड़ी गईं; मौके पर मौजूद कांस्टेबल के आचरण और वसूली के आरोपों पर गरमाई बहस
Ballia15 Oct

रसड़ा रेलवे स्टेशन पर चेन स्नैचिंग गिरोह की संदिग्ध महिलाएं पकड़ी गईं; मौके पर मौजूद कांस्टेबल के आचरण और वसूली के आरोपों पर गरमाई बहस

​बलिया (उत्तर प्रदेश)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल अंतर्गत बलिया जिले के रसड़ा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!