बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडितधीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार: बेटियों को दी नसीहत, गरबा पंडालों में वराह भगवान की प्रतिमा लगाने का सुझाया उपाय
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार रात टीकमगढ़ पहुंचे। रात करीब 2:30 बजे कुंडेश्वर रोड स्थित पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दिव्य दरबार में उन्होंने बेटियों को संबोधित करते हुए कहा कि आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर और इंजीनियर बनें, लेकिन बुर्का वाली कभी न बनें।
उन्होंने युवाओं को माता-पिता के महत्व का संदेश देते हुए कहा, “माना कि मोहब्बत बुरी नहीं है, लेकिन मां-बाप से ज्यादा जरूरी नहीं है।”
गरबा पंडालों में प्रवेश को लेकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक उपाय सुझाया। उन्होंने कहा कि गरबा पंडालों के बाहर भगवान विष्णु के वराह अवतार की प्रतिमा लगाई जाए और प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति से उन्हें प्रणाम कराया जाए।
उनके अनुसार, इससे गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने में मदद मिल सकती है। उनके इस बयान की चर्चा कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच रही।
सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान सामने आई चोरी की घटनाओं को लेकर भी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने चार मुस्लिम युवकों को पकड़ा है और उन्हीं पर अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है।
उन्होंने कहा कि यात्रा को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
रथ यात्रा बुधवार रात करीब 9:30 बजे बड़ागांव धसान के रास्ते टीकमगढ़ जिले की सीमा में दाखिल हुई। यहां महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा का स्वागत किया।
इसके बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री संत रविदास मंदिर पहुंचे और खड़े हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। रास्ते में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
यात्रा संयोजक राजेंद्र तिवारी के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर करीब 25 हजार लोगों के भोजन और पांच हजार लोगों के विश्राम की व्यवस्था की गई थी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कोटा। शहर में गुरुवार को राजसी ठाठ-बाट और भव्य धार्मिक उल्लास के साथ राम बारात शोभायात्रा निकाली जाएगी।…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बुंदेलखंड के जन-जन तक सामाजिक समरसता और हिंदुओं…
पूरी खबर पढ़ें →
जबलपुर से पहुंचे 5 दिव्यांग श्रद्धालु! श्री राजेंद्र रैकवार, सुश्री चेतना, सुश्री आराधना, श्री उमेश, श्रीमती बन्नो सभी…
पूरी खबर पढ़ें →
80वीं महुली रामलीला में कैकेयी के दो वरदानों ने बदली अयोध्या की तस्वीर, राम-सीता-लक्ष्मण के वन गमन के…
पूरी खबर पढ़ें →
80वीं महुली रामलीला में कैकेयी के दो वरदानों ने बदली अयोध्या की तस्वीर, राम-सीता-लक्ष्मण के वन गमन के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनवरात्र के चौथे दिन दीपक प्रताप देव ने पूजा पंडालों में पहुंचकर लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद डंडई…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।