Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Garhwa

नवरात्र के चौथे दिन दीपक प्रताप देव ने पूजा पंडालों में पहुंचकर लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

15 Oct 2026, 11:28 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी दीपक प्रताप देव ने नवरात्र के चौथे दिन डंडई प्रखंड के बौलिया, सुनेहरा और बुल्का गांव स्थित दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा का दर्शन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पूजा समितियों के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें सहयोग राशि एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।IMG 20261015 WA0018

इस अवसर पर दीपक प्रताप देव ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2029 के विधानसभा चुनाव से पहले क्षेत्र के प्रत्येक गांव में सड़क निर्माण कराने और चापाकल उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यदि वह चुनाव से पहले अपने इस संकल्प को पूरा नहीं कर पाते हैं, तो विधानसभा चुनाव में नामांकन नहीं करेंगे।IMG 20261015 WA0019उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता जरूरत पड़ने पर उन्हें याद करे। वह हरसंभव सहयोग करने के लिए तैयार रहेंगे। इस दौरान उन्होंने जय मां दुर्गा पूजा समिति को भी सहयोग राशि प्रदान की।IMG 20261015 WA0017कार्यक्रम में पूजा समिति के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। नवरात्र के अवसर पर पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Garhwa15 Oct

योगियाबीर में विवाह के अनोखे मंचन को देखने उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों की जुटी भीड़

योगियाबीर में विवाह के अनोखे मंचन को देखने उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों की जुटी भीड़ केतार (गढ़वा)। प्रखंड…

पूरी खबर पढ़ें →
बल्लारपुर में गरबा-डांडिया का महाजलसा कल से होगा शुरू: रणरागिणी हिरकणी फाउंडेशन का चौथा भव्य महोत्सव
Chandrapur15 Oct

बल्लारपुर में गरबा-डांडिया का महाजलसा कल से होगा शुरू: रणरागिणी हिरकणी फाउंडेशन का चौथा भव्य महोत्सव

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ वंदे भारत LIVE TV NEWS नवरात्रि के पावन अवसर पर बल्लारपुर वासियों के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
नरसिंहपुर जिले के के कलेक्टर एसपी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में निकाला फ्लैग मार्च
Narsimhapur15 Oct

नरसिंहपुर जिले के के कलेक्टर एसपी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में निकाला फ्लैग मार्च

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह तथा सपा डॉक्टर ऋषिकेश मीणा के निर्देशन में…

पूरी खबर पढ़ें →
भव्य रोशनी वाले कार्यक्रम में अधिकारियों की मौजूदगी, रामलीला मंचन से दूरी! मां शारदा की नगरी में धार्मिक आयोजनों को लेकर उठे सवाल
Maihar15 Oct

भव्य रोशनी वाले कार्यक्रम में अधिकारियों की मौजूदगी, रामलीला मंचन से दूरी! मां शारदा की नगरी में धार्मिक आयोजनों को लेकर उठे सवाल

मैहर। मां शारदा की पावन नगरी मैहर में शारदीय नवरात्रि के शक्ति पर्व के दौरान पुलिस अधीक्षक अवधेश…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!