Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

पत्रकारों से मिलने से भी भागे अधिकारी

15 Oct 2026, 08:09 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पत्रकारों से मिलने से भी भागे अधिकारी - धनबाद, झारखंड

सिंदरी, धनबाद :-

सिंदरी के पावर मेक में एस के एंटरप्राइजेस ने मजदूरों का एक महीने का वेतन हड़पा, जेपी सिंह और अजय दास समेत चालीस परिवारों ने दी आत्मदाह की चेतावनी:-

धनबाद जिले के सिंदरी स्थित पावर मेक परियोजना के अंतर्गत कार्य कर रही पेटी ठेकेदारी कंपनी एस के एंटरप्राइजेस द्वारा श्रम कानूनों को ताक पर रखकर चालीस स्थानीय मजदूरों की एक महीने की पूरी मजदूरी डकारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित मजदूरों जेपी सिंह और अजय दास ने बताया कि एस के एंटरप्राइजेस का ठेकेदार अरविंद दास मजदूरों का पैसा लेकर फरार हो गया है और मुख्य कंपनी पावर मेक भी अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है, जिससे उनके सामने भुखमरी की नौबत आ गई है। भुखमरी से तंग आकर इन पीड़ित परिवारों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें उनका मेहनताना नहीं मिला तो वे पूरे परिवार के साथ आत्मदाह करने को विवश होंगे।

इधर जब इस गंभीर मामले पर एस के एंटरप्राइजेस और पावर मेक का पक्ष जानने के लिए पत्रकार कंपनी के कार्यालय पहुंचे, तो अधिकारियों ने मिलने तक से इंकार कर दिया। सुरक्षा गार्डों के माध्यम से यह झूठा बहाना बना दिया गया कि अधिकारी बैठक में व्यस्त हैं। मजदूरों का हक मारकर छिपने वाले ये अधिकारी आखिर कब तक झूठ के सहारे बचेंगे, यह बड़ा सवाल बन गया है। मजदूरों ने जिला प्रशासन और श्रम विभाग से तत्काल हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दुर्गा पूजा देखकर देर रात बाइक से घर लौट रहे तीन किशोरों की सड़क हादसे में मौत हो गई।
Siddharthnagar15 Oct

दुर्गा पूजा देखकर देर रात बाइक से घर लौट रहे तीन किशोरों की सड़क हादसे में मौत हो गई।

सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा देखकर देर रात बाइक से घर लौट रहे तीन…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में कक्षा 6 की छात्रा पूर्णिमा बनीं एक दिन की CMO, ऑर्थोपेडिक डॉक्टर बनने का है सपना
Siddharthnagar15 Oct

सिद्धार्थनगर में कक्षा 6 की छात्रा पूर्णिमा बनीं एक दिन की CMO, ऑर्थोपेडिक डॉक्टर बनने का है सपना

सिद्धार्थनगर में एक अनोखी पहल के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा की कक्षा 6 की छात्रा पूर्णिमा को…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 412 जोड़ों की शादी, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
Siddharthnagar15 Oct

सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 412 जोड़ों की शादी, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

303 हिंदू, 64 बौद्ध और 45 मुस्लिम जोड़े विवाह बंधन में बंधे नवदंपतियों को गृहस्थी का सामान देकर…

पूरी खबर पढ़ें →
हाईकोर्ट ने तीन महीने के भीतर ग्राम पंचायतों के चुनाव कराने का आदेश दिया है
Siddharthnagar15 Oct

हाईकोर्ट ने तीन महीने के भीतर ग्राम पंचायतों के चुनाव कराने का आदेश दिया है

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। जस्टिस अजीत कुमार और…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!