प्रयागराज पुलिस लाइन में गोली लगने से हेड कांस्टेबल अजय मौर्य की मौत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


प्रयागराज पुलिस लाइन में गोली लगने से हेड कांस्टेबल अजय मौर्य की मौत।
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।
प्रयागराज पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में बुधवार दोपहर हेड कांस्टेबल अजय कुमार मौर्य की गोली लगने से मौत हो गई। वह इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक शासकीय अधिवक्ता की सुरक्षा में तैनात थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोली उनकी गर्दन में लगी।
अजय कुमार मौर्य वर्ष 2011 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वह मूल रूप से वाराणसी जिले के चोलापुर क्षेत्र के भोपापुर गांव के निवासी थे। उनकी उम्र 36 वर्ष बताई गई है। वह पत्नी और दो बच्चों के साथ पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रहते थे।
बुधवार दोपहर करीब दो बजे अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पत्नी की चीख सुनकर आसपास के लोग आवास पर पहुंचे। अजय को गंभीर हालत में स्वरूप रानी नेहरू (SRN) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि ड्यूटी पर जाने से पहले सरकारी पिस्टल की सफाई या उसे संभालते समय अचानक गोली चल गई। हालांकि, घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस और फॉरेंसिक टीम
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिकरीगंज/गोरखपुर सिकरीगंज थाने में छात्रा वैष्णवी बनीं थानेदार, पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से जाना मिशन शक्ति का…
पूरी खबर पढ़ें →
लखनऊ/ उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज लखनऊ में भारत के पूर्व राष्ट्रपति माननीय श्री रामनाथ कोविन्द…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआगरा/लखनऊ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कन्नौज के नि. सांसद श्री सुब्रत पाठक जी के साथ चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी…
पूरी खबर पढ़ें →
विशेष जांच रिपोर्ट | दैनिक समाचार पत्र स्वास्थ्य महकमे में 'फर्जीवाड़े' का खेल: कौन करवा रहा बिना 'डीएल'…
पूरी खबर पढ़ें →
खाकी और खजाने पर प्रहार: गोंडा में DM की सख्त कार्रवाई से भ्रष्टाचारियों में हड़कंप बस्ती/गोंडा: सरकारी तिजोरी…
पूरी खबर पढ़ें →
80वीं महुली रामलीला में कैकेयी के दो वरदानों ने बदली अयोध्या की तस्वीर, राम-सीता-लक्ष्मण के वन गमन के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।