Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kota

कोटा में आज राजसी वैभव के साथ निकलेगी राम बारात, घोड़ा-बग्गी, हाथी-ऊंट और शाही लवाजमा रहेगा आकर्षण का केंद्र

15 Oct 2026, 01:38 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कोटा में आज राजसी वैभव के साथ निकलेगी राम बारात, घोड़ा-बग्गी, हाथी-ऊंट और शाही लवाजमा रहेगा आकर्षण का केंद्र - KOTA, राजस्थान

कोटा। शहर में गुरुवार को राजसी ठाठ-बाट और भव्य धार्मिक उल्लास के साथ राम बारात शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में राजसी वेशभूषा में सजे घुड़सवार और पैदल सैनिकों की टुकड़ियां हाथों में भाले और सिर पर शाही पगड़ी धारण कर चलेंगी। इनके आगे सेवक सूर्य ध्वज लेकर चलेंगे। पुलिस बैंड और मशक बैंड की मधुर स्वर लहरियां शोभायात्रा की भव्यता बढ़ाएंगी। घोड़ा-बग्गी, हाथी, ऊंटगाड़ी और देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेंगी।

शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न बग्गी में सवार होकर चलेंगे। राजा दशरथ, मंत्री सुमंत, ऋषि विश्वामित्र और ऋषि वशिष्ठ की सवारियां भी शोभायात्रा का हिस्सा होंगी। भगवान ब्रह्मा, विष्णु, शिव सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित करेंगी।

घंटाघर से शाम 5 बजे होगी रवाना, मार्ग में पुष्पवर्षा से स्वागत

राम बारात शोभायात्रा शाम 5 बजे घंटाघर से रवाना होगी। यहां से वाल्मीकि बस्ती, सुंदर धर्मशाला, गांधीजी का पुल, कैथूनीपोल थाना, गढ़ पैलेस और टिपटा होते हुए किशोरपुरा दरवाजे पहुंचेगी। इसके बाद शोभायात्रा श्रीराम रंगमंच पर संपन्न होगी। शहर के विभिन्न समाजों, व्यापारिक संगठनों और संस्थाओं की ओर से मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर राम बारात का स्वागत किया जाएगा।

शोभायात्रा में सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक मुख्य अतिथि होंगे। विधायक शांति धारीवाल, संदीप शर्मा और कल्पना देवी भी उपस्थित रहेंगे।

केसरिया पताकाओं और आकर्षक सजावट से सजे प्रमुख मार्ग

महापौर अनुसुईया गोस्वामी ने बताया कि राम बारात के स्वागत के लिए शहर के प्रमुख मार्गों को केसरिया पताकाओं, आकर्षक झालरों और बंदनवार से सजाया गया है। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं। भगवान श्रीराम के दरबार से जुड़े आकर्षक कटआउट भी शोभायात्रा मार्ग की शोभा बढ़ाएंगे। राम बारात में राजसी वैभव, लोक कलाओं और धार्मिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

घूमर, बिंदोरी, कच्छी घोड़ी और भांगड़ा से सजेगी राम बारात

आयुक्त एवं मेला अधिकारी ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि राम बारात में महिला और पुरुष कलाकार घूमर नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे। झालावाड़ का प्रसिद्ध बिंदोरी नृत्य, कच्छी घोड़ी, पंजाबी भांगड़ा और कजरी नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। डांडिया मंडलियों के साथ ढोल-ताशे, नगाड़े और शहनाई की गूंज पूरे माहौल को उत्सवी बनाएगी।

शोभायात्रा में राष्ट्रीय स्तर के 40 वादकों का दल और स्थानीय बैंड दल भी शामिल होंगे। महिलाएं मंगल गीत गाती हुई चलेंगी, जबकि सिख युवा पारंपरिक गतका कला का प्रदर्शन करेंगे। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राम बारात में देश की समृद्ध लोक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी।

राम बारात मार्ग पर श्रमदान कर देंगे स्वच्छता का संदेश

राम बारात शोभायात्रा को लेकर नगर निगम की ओर से स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। महापौर अनुसुईया गोस्वामी के नेतृत्व में उपमहापौर विवेक राजवंशी और सभी पार्षद गुरुवार सुबह राम बारात मार्ग पर श्रमदान कर सफाई करेंगे।

नगर निगम जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर शोभायात्रा मार्ग को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष प्रयास कर रहा है। इसका उद्देश्य शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश देने के साथ भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा का स्वागत स्वच्छ और सुंदर वातावरण में करना है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कोटा में चाकू दिखाकर सर्राफा व्यापारी से लूट, 21 साल के आरोपी पर 20 मुकदमे दर्ज
Kota15 Oct

कोटा में चाकू दिखाकर सर्राफा व्यापारी से लूट, 21 साल के आरोपी पर 20 मुकदमे दर्ज

कोटा। कोटा शहर में सर्राफा व्यापारी से आभूषणों का बैग छीनने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते…

पूरी खबर पढ़ें →
कोटा महापौर अनुसुइया गोस्वामी सुबह-सुबह सड़कों पर उतरीं, पार्षदों के साथ लगाया झाड़ू
Rajsamand15 Oct

कोटा महापौर अनुसुइया गोस्वामी सुबह-सुबह सड़कों पर उतरीं, पार्षदों के साथ लगाया झाड़ू

कोटा। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य…

पूरी खबर पढ़ें →
दिल जीत लिया मैहर जिलाधीश ने! 5 नेत्रहीन भक्तों को कराए मां शारदा के सुलभ दर्शन!
Maihar15 Oct

दिल जीत लिया मैहर जिलाधीश ने! 5 नेत्रहीन भक्तों को कराए मां शारदा के सुलभ दर्शन!

जबलपुर से पहुंचे 5 दिव्यांग श्रद्धालु! श्री राजेंद्र रैकवार, सुश्री चेतना, सुश्री आराधना, श्री उमेश, श्रीमती बन्नो सभी…

पूरी खबर पढ़ें →
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडितधीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार: बेटियों को दी नसीहत, गरबा पंडालों में वराह भगवान की प्रतिमा लगाने का सुझाया उपाय
Sagar15 Oct

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडितधीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार: बेटियों को दी नसीहत, गरबा पंडालों में वराह भगवान की प्रतिमा लगाने का सुझाया उपाय

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा लेकर बागेश्वर धाम…

पूरी खबर पढ़ें →
डेगाना में सजेगा दशहरा मेले का मंच, कवि सम्मेलन और भजन संध्या में बिखरेगी सुरों की छटा
Nagaur15 Oct

डेगाना में सजेगा दशहरा मेले का मंच, कवि सम्मेलन और भजन संध्या में बिखरेगी सुरों की छटा

डेगाना में सजेगा दशहरा मेले का मंच, कवि सम्मेलन और भजन संध्या में बिखरेगी सुरों की छटा,18 से…

पूरी खबर पढ़ें →
पिता के वचन की मर्यादा निभाने राजमहल छोड़ वन को चले श्रीराम, पुत्र वियोग में तड़पे राजा दशरथ
Sonbhadra15 Oct

पिता के वचन की मर्यादा निभाने राजमहल छोड़ वन को चले श्रीराम, पुत्र वियोग में तड़पे राजा दशरथ

80वीं महुली रामलीला में कैकेयी के दो वरदानों ने बदली अयोध्या की तस्वीर, राम-सीता-लक्ष्मण के वन गमन के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!