Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

थाना खोल पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मुकेश हत्या कांड के मामले में चंद घंटों में दो आरोपी गिरफ्तार, लाठी से पीटकर की गई थी मुकेश की हत्या

15 Oct 2026, 05:17 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
थाना खोल पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मुकेश हत्या कांड के मामले में चंद घंटों में दो आरोपी गिरफ्तार, लाठी से पीटकर की गई थी मुकेश की हत्या - REWARI, हरियाणा

रहेगी: एएसपी।

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा,आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में थाना खोल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और बेहतरीन पुलिसिंग का परिचय देते हुए गांव खोल में हुए मुकेश हत्याकांड के मामले में संलिप्त दो मुख्य आरोपियों को वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव खोल निवासी हिमांशु उर्फ हिल्लू व राहुल के रूप में हुई है।

वारदात की पृष्ठभूमि:

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी दीपिका अग्रवाल, आईपीएस ने वीरवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गांव खोल निवासी नितिन ने थाना खोल पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि गत 13 अक्टूबर की रात को समय लगभग समय 10.30 pm उसके पास उसकी बडी बहन साक्षी का फोन आया कि उनके पिता जी मुकेश को लडाई झगडे मे चोट लग गई है और वे घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही वह तुरंत खोल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसके पिता की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेवाड़ी रेफर कर दिया। जब वह ट्रॉमा सेंटर पहुंचा, तो उसके पिता ने बताया कि गांव के ही हिमांशु उर्फ हिल्लू और राहुल ने पुरानी रंजिश के चलते उसके तथा बीरसिंह के साथ लाठियों से बुरी तरह मारपीट की है। इसके तुरंत बाद उसके पिता की स्थिति बिगड़ गई और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई व गिरफ्तारी:

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना खोल में हत्या सहित प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीमों का गठन कर विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस की मुस्तैदी और सटीक सूचना के आधार पर वारदात के महज कुछ ही घंटों के भीतर मामले में संलिप्त दोनों आरोपियों गांव खोल निवासी हिमांशु उर्फ हिल्लू व राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा:

पुलिस पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी हिमांशु उर्फ हिल्लू ने खुलासा किया कि घटना की शाम समय करीब 3 बजे मुकेश और वीर सिंह दोनों मुकेश के पशुओं वाले मकान में बैठे हुए थे। जब हिमांशु वहां गया, तो उनके बीच आपसी बहस और झगड़ा हो गया था। जिसके बाद हिमांशु वहां से वापस लौट आया और अपने साथी राहुल को साथ लेकर रात करीब 7 बजे गांव की चौपाल में लाठियों से लैस होकर दोबारा मुकेश और वीर सिंह के पास पहुंचा। जिसके बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर मुकेश व वीर सिंह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे मुकेश को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस का संदेश:

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी दीपिका अग्रवाल, आईपीएस ने बताया की कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले और हिंसक वारदातों को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। रेवाड़ी पुलिस हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे मामलों में त्वरित व कठोरतम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अपराध और अपराधियों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस की 'ज़ीरो टॉलरेंस' नीति जारी रहेगी।

आगे की कार्रवाई:

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि वारदात में प्रयुक्त लाठी एवं अन्य साक्ष्यों की बरामदगी की जा सके। मामले की आगामी जांच जारी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विदेश भेजने के नाम पर फर्जी टिकट और वीजा तैयार कर ठगी करने के मामले में महराजगंज की चौक पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mahrajganj15 Oct

विदेश भेजने के नाम पर फर्जी टिकट और वीजा तैयार कर ठगी करने के मामले में महराजगंज की चौक पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

चौक पुलिस ने सिंदुरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर एकडंगा से आरोपी को पकड़ा, न्यायालय भेजा गया। थाना चौक/जनपद…

पूरी खबर पढ़ें →
चलते ऑटो से प्रेमिका को धक्का देकर हत्या, हादसे का नाटक CCTV से खुला – नागपुर की सनसनीखेज वारदात
Nagpur15 Oct

चलते ऑटो से प्रेमिका को धक्का देकर हत्या, हादसे का नाटक CCTV से खुला – नागपुर की सनसनीखेज वारदात

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: नागपुर जिले के जलालखेड़ा में प्रेम संबंधों में शक के चलते एक प्रेमी द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
तमंचा, जिंदा कारतूस और तीन दोपहिया वाहनों के साथ दिलदारनगर पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Ghazipur15 Oct

तमंचा, जिंदा कारतूस और तीन दोपहिया वाहनों के साथ दिलदारनगर पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

खबर गाजीपुर से। गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिलदारनगर थाना पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
कोटा में चाकू दिखाकर सर्राफा व्यापारी से लूट, 21 साल के आरोपी पर 20 मुकदमे दर्ज
Kota15 Oct

कोटा में चाकू दिखाकर सर्राफा व्यापारी से लूट, 21 साल के आरोपी पर 20 मुकदमे दर्ज

कोटा। कोटा शहर में सर्राफा व्यापारी से आभूषणों का बैग छीनने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा का स्वीडन मिशन, वैश्विक निवेश और औद्योगिक साझेदारियों पर रहेगा फोकस
Kurukshetra15 Oct

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा का स्वीडन मिशन, वैश्विक निवेश और औद्योगिक साझेदारियों पर रहेगा फोकस

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 15 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इंडिया–स्वीडन इनोवेशन…

पूरी खबर पढ़ें →
मिशन शक्ति का असर: एक दिन की थानेदार बनीं 12वीं की छात्रा वैष्णवी, सुनीं फरियादियों की समस्याएं
Mahrajganj15 Oct

मिशन शक्ति का असर: एक दिन की थानेदार बनीं 12वीं की छात्रा वैष्णवी, सुनीं फरियादियों की समस्याएं

सिकरीगंज/गोरखपुर सिकरीगंज थाने में छात्रा वैष्णवी बनीं थानेदार, पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से जाना मिशन शक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!