Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaurela-Pendra-Marwahi

कन्हारी ग्राम में शारदीय नवरात्रि 2026, श्रद्धापूर्वक मनाई जा रही है।

16 Oct 2026, 12:58 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

11 अक्टूबर रविवार 2026, से प्रारंभ हुए शारदीय नवरात्रि पर्व को पूरे देशभर में श्रदधा, भक्ति, धूमधाम के साथ मनाया जा रही है। देशभर में देवी के भक्तन इस समय देवी मां की भक्ति में रंगे हुए हैं।विभिन्न देवी मंदिरों, पूजा पंडालों में इस समय देवी के भक्ति गीत, भजन, आदि सुनाई पड़ते हैं।

हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत महत्व रहता है। नवरात्रि वर्ष में दो बार आती है पहला चैत्र मास शुक्ल पक्ष, वासंतीय नवरात्र और दूसरा अश्विन मास शुक्ल पक्ष शारदीय नवरात्र।

दो नवरात्र और आती है जिसे कि गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। माघ मास और आषाढ मास में।

ग्राम कन्हारी , गोरेला,पेन्ड्रारोड मे भी शारदीय नवरात्रि का यह पावन पर्व श्रद्धापूर्वक मनाई जा रही है। ग्राम कन्हारी, शारदा माता मंदिर में प्रतिवर्ष नवरात्रि धूमधाम से मनाई जाती है।

ग्राम के निवासी भक्तजन सुबह शाम यहां पर देवी माता की पूजा आरती में शामिल होतें हैं। ग्राम कन्हारी, छत्तीसगढ के गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले का एक छोटा सा राजस्व ग्राम है।

कन्हारी मुख्यत: आदिवासी बाहुल्य ग्राम है। यहां के निवासी बहुत ही सरल ह्रदय, मिलनसार व्यक्तित्त्व के हैं।

कन्हारी ग्राम में देवी शारदा मां का मंदिर है।.यह मंदिर बहुत पुराना है। ग्राम के भक्तजनों के सहयोग से मंदिर का नवनिर्माण किया गया है।

वर्ष 2003 से यहां पर मंदिर परिसर में नवदुर्गा पूजा ,नवरात्रि में प्रारंभ की गई। इस वर्ष 2026 शारदीय नवरात्रि को नवदुर्गा पूजा उत्सव का यह 23 वां वर्ष हैं।

यहां के युवा साथी मंदिर के कार्य के सदैव आगे रहतें हैं। शारदीय नवरात्रि के दौरान देवी मां की पूजा पंडित श्री रामबिहारी जी के द्वारा की जाती है।

नवरात्रि में यहां पर धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जातें हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

महाराजा अग्रसेन जयंती पर महाराजा अग्रसेन घाट में 101 दीप प्रज्वलित कर की गई पूजा-अर्चना समाज की एकता और सेवा का लिया संकल्प
Haridwar15 Oct

महाराजा अग्रसेन जयंती पर महाराजा अग्रसेन घाट में 101 दीप प्रज्वलित कर की गई पूजा-अर्चना समाज की एकता और सेवा का लिया संकल्प

उर्मिला अग्रवाल जिला संवाददाता हरिद्वार महाराजा अग्रसेन जयंती पर महाराजा अग्रसेन घाट में 101 दीप प्रज्वलित कर की…

पूरी खबर पढ़ें →
चतुर्थ नवरात्रि के पावन पर्व पर आज दिनांक 14/10/2026 बुधवार को पंचम की फैल में जय श्री महांकाल मित्र मंडल द्वारा महाआरती सांस्कृतिक गरबा बालिकाओ द्वारा खेला गया
CG ब्रेकिंग : खूंखार तेंदूए का आतंक,7 ग्रामीणों पर किया हमला,3 की हालात गम्भीर! पहले बहीगांव में सड़क पार करते दिखा, फिर कारीपानी और बस्तर बुडरा एक बाद एक 7 लोगों पर….
11 किलोमीटर की चुनरी यात्रा में उमड़ा मां ज्वाला देवी का जयघोष, चंदामाऊ में विधायक लारिया ने किया श्रद्धापूर्वक स्वागत
Sagar15 Oct

11 किलोमीटर की चुनरी यात्रा में उमड़ा मां ज्वाला देवी का जयघोष, चंदामाऊ में विधायक लारिया ने किया श्रद्धापूर्वक स्वागत

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मूड़रा (जरुआखेड़ा) से जलंधर तक निकली चुनरी यात्रा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!