11 किलोमीटर की चुनरी यात्रा में उमड़ा मां ज्वाला देवी का जयघोष, चंदामाऊ में विधायक लारिया ने किया श्रद्धापूर्वक स्वागत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मूड़रा (जरुआखेड़ा) से जलंधर तक निकली चुनरी यात्रा में करीब 5 हजार श्रद्धालुओं की सहभागिता; वर्षों से यात्रा में शामिल होकर मां के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते आ रहे हैं विधायक लारिया,शारदीय नवरात्रि की भक्ति, आस्था और श्रद्धा से सराबोर वातावरण में नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मूड़रा (जरुआखेड़ा) से जलंधर तक निकली मां ज्वाला देवी की चुनरी यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। लगभग 11 किलोमीटर की इस पदयात्रा में करीब 5 हजार श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर मां के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की।
मार्ग में गूंजते जयकारों, चुनरी अर्पित करते श्रद्धालुओं और भक्तिमय वातावरण ने पूरे क्षेत्र को देवीमय कर दिया। यात्रा के चंदामाऊ पहुंचने पर नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने श्रद्धापूर्वक स्वागत किया।
विधायक लारिया अनेक वर्षों से इस धार्मिक यात्रा में पहुंचकर श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते और मां के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते आ रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने मां ज्वाला देवी के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगलकामना की और यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को फल वितरित किए।
श्री नव बाल दुर्गा पूजन समिति, मूड़रा के आयोजन में निकलने वाली यह चुनरी यात्रा धार्मिक आस्था और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बन चुकी है। नवरात्रि के पावन दिनों में मां के जयकारों के साथ आगे बढ़ते श्रद्धालु, चुनरी लेकर चलती मातृशक्ति और भक्ति में लीन भक्तों की सहभागिता यात्रा को विशेष आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान करती है।
करीब 11 किलोमीटर की यह यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मां के प्रति समर्पण और क्षेत्र की साझा आस्था की जीवंत अभिव्यक्ति है। इस अवसर पर नरयावली मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, मातृशक्ति तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
मां जगदम्बा की आराधना और जयकारों के बीच चुनरी यात्रा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आगे बढ़ी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सतना/नागौद। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरदहा कला में निर्मित नल-जल योजना का लोकार्पण समारोह आयोजित…
पूरी खबर पढ़ें →
मां शारदा धाम में खाकी का मानवीय चेहरा मैहर के मां शारदा मंदिर में तैनात पुलिस जवान ने…
पूरी खबर पढ़ें →
ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर की प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सागरताल क्षेत्र में स्थित फ्लैटों के आवंटन को…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 15 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक मधु सिंह गहलोत के जन्मोत्सव के अवसर पर…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर परिसर में बुधवार शाम शक्ति पर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रिय बहनों ,भाईयों इस समय अश्विन मास शुक्ल शारदीय नवरात्रि का यह पवित्र त्योहार पूरे भारतवर्ष में बड़े…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।