महाराजा अग्रसेन जयंती पर महाराजा अग्रसेन घाट में 101 दीप प्रज्वलित कर की गई पूजा-अर्चना समाज की एकता और सेवा का लिया संकल्प

महाराजा अग्रसेन जयंती पर महाराजा अग्रसेन घाट में 101 दीप प्रज्वलित कर की गई पूजा-अर्चना समाज की एकता और सेवा का लिया संकल्प
हरिद्वार। महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर प्रेम नगर आश्रम के समीप स्थित महाराजा अग्रसेन घाट पर अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की प्रदेश अध्यक्ष उर्मिला अग्रवाल के नेतृत्व में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन जी एवं मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा 101 दीप प्रज्वलित कर सुख-समृद्धि, सामाजिक एकता और जनकल्याण की कामना की गई।कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके समाजवाद, समानता, सहयोग और सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उर्मिला अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी केवल अग्रवाल समाज के आराध्य ही नहीं, बल्कि समतामूलक समाज, सहयोग और मानव सेवा के महान प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि समाज की वास्तविक उन्नति तभी संभव है, जब हम जरूरतमंदों की सहायता करें, आपसी भेदभाव मिटाएं और सभी को साथ लेकर आगे बढ़ें।उन्होंने कहा कि आज के समय में महाराजा अग्रसेन जी की विचारधारा को आत्मसात करना अत्यंत आवश्यक है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह शिक्षा, सेवा, संस्कार और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा दे तथा नई पीढ़ी को अपने महापुरुषों के आदर्शों से परिचित कराए।
उर्मिला अग्रवाल ने आगे कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों का उद्देश्य केवल परंपराओं का निर्वहन करना नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोना और सेवा के कार्यों के लिए प्रेरित करना भी है। महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों पर चलते हुए हमें समाजहित एवं राष्ट्रहित में में निरंतर योगदान देना चाहिए।कार्यक्रम का समापन मां गंगा से समाज में सुख-शांति, समृद्धि, सद्भाव एवं जनकल्याण की प्रार्थना के साथ हुआ। 101 दीपों की रोशनी ने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों और सेवा भावना के संदेश को और अधिक भावपूर्ण बना दिया।इस अवसर पर सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार मित्तल, पर्यवेक्षक सरिता अग्रवाल, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष उर्मिला अग्रवाल, महामंत्री उपासना अग्रवाल, उपाध्यक्ष मीनू बंसल, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल प्राची गुप्ता आदि उपस्थित रहे
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







