जवाहर नवोदय विद्यालय, बेनागोरिया की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में संपन्न
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जिला जनसम्पर्क कार्यालय
धनबाद
दिनांक- 15 अक्टूबर 2026
आज दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को जवाहर नवोदय विद्यालय, बेनागोरिया (धनबाद) में विद्यालय प्रबंधन समिति (VMC) की महत्वपूर्ण बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक की शुरुआत में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार सिंह ने उपायुक्त महोदय सहित समिति के सभी नामित सदस्यों का स्वागत किया और बैठक की औपचारिक कार्यवाही प्रारंभ की।
बैठक के दौरान विद्यालय से जुड़ी विभिन्न मांगों, आधारभूत आवश्यकताओं और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त महोदय ने विद्यालय की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय की सभी आवश्यक जरूरतों की एक विस्तृत सूची तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा, प्राचार्य, शिवाजी +2 उच्च विद्यालय, बेनागोरिया, प्रभारी प्राचार्य नवोदय श्री प्रदीप कुमार सिंह, वरिष्ठ शिक्षक, जवाहर नवोदय विद्यालय, बेनागोरिया समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsगोवा, डिचोली: मयेम के प्रतिभाशाली मिट्टी एवं टेराकोटा कलाकार श्री अमर शेट को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार 2025…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्राप्त हुई जानकारी के अनुसार धर्मचक्र प्रवर्तन दिन पर नागपुर पहुंचने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए मध्य…
पूरी खबर पढ़ें →
भीलवाड़ा जिले के फूलिया कलां थाना अंतर्गत राजकीय विद्यालय रलायता ग्राम में विगत रात्रि चोरों ने ताला तोड…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी नवरात्रि के पावन पर्व पर आस्था, सम्मान और जनसेवा की भावना के साथ नगर पालिक निगम कटनी…
पूरी खबर पढ़ें →
आजीविका के सपनों पर ‘ग्रामीण बैंक’ का ताला: खाता खोलने और भुगतान के नाम पर एनआरएलएम समूह की…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana .जे. डा. नरेश सिंगल की कोर्ट ने बहू से रेप के दोषी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।