Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahoba

महोबा में तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, अपाचे बाइक सीज

16 Oct 2026, 02:29 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
महोबा में तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, अपाचे बाइक सीज - MAHOBA, उत्तर प्रदेश

महोबा में तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, अपाचे बाइक सीज
महोबा। कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध असलहों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने युवक के कब्जे से मिली अपाचे मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर रविकान्त गोंड के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बीरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने 15 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई की।

टीम ने मोहल्ला फतेहपुर बजरिया स्थित पान अनुसंधान केंद्र के सामने से तेजपाल अहिरवार (23) पुत्र परमलाल, निवासी ग्राम अनघोरा, थाना चरखारी, जनपद महोबा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

इस मामले में कोतवाली नगर थाने में मुकदमा संख्या 495/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया। वहीं, अपाचे मोटरसाइकिल संख्या UP 95 Z 3350 को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गौरव चौबे शामिल रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
North Goa16 Oct

मयेम के अमर शेट को राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार 2025, विधायक प्रेमेंद्र विष्णु शेट ने किया सम्मानित

गोवा, डिचोली: मयेम के प्रतिभाशाली मिट्टी एवं टेराकोटा कलाकार श्री अमर शेट को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार 2025…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur16 Oct

धर्मचक्र प्रवर्तन दिन के लिए- अजनी रेलवे-स्टेशन पर कुछ ट्रेनों का अस्थाई रूप से ठहराव रहेगा

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार धर्मचक्र प्रवर्तन दिन पर नागपुर पहुंचने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए मध्य…

पूरी खबर पढ़ें →
मातृशक्ति के शक्ति के सम्मान और जन कल्याण के संकल्प के साथ लालबहादुर शास्त्री वार्ड में लगभग 35,लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ,, महापौर श्रीमती सूरीने मातृशक्ति तो का किया पुष्प ह
सरकारी योजनाओं को ‘दलाली’ का दीमक: ग्रामीण बैंक की भारत भारी शाखा में महिलाओं का उत्पीड़न
Siddharthnagar16 Oct

सरकारी योजनाओं को ‘दलाली’ का दीमक: ग्रामीण बैंक की भारत भारी शाखा में महिलाओं का उत्पीड़न

आजीविका के सपनों पर ‘ग्रामीण बैंक’ का ताला: खाता खोलने और भुगतान के नाम पर एनआरएलएम समूह की…

पूरी खबर पढ़ें →
शादी के एक हफ्ते बाद बहु से ससुर ने की दरिंदगी की हदें पार, मुंह और हाथ कपड़े से बांधे और फिर….अब कोर्ट ने 8 साल बाद सुनाई ये सजा
error: Content is protected !!