Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bulandshahr

*बुलंदशहर: पीएम आवास योजना 2.0 में धांधली का आरोप, काजीखेल निवासी नीरज ने RTI से मांगा हिसाब*

16 Oct 2026, 02:29 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*बुलंदशहर: पीएम आवास योजना 2.0 में धांधली का आरोप, काजीखेल निवासी नीरज ने RTI से मांगा हिसाब* - BULANDSHAHR, उत्तर प्रदेश

*बुलंदशहर / डिबाई : पीएम आवास योजना शहरी 2.0 में धांधली का आरोप, स्थानीय युवक ने आरटीआई से मांगी जानकारी*

*डिबाई, बुलंदशहर – 16 अक्टूबर 2026*
नगर पालिका डिबाई में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 में अनियमितता का मामला सामने आया है।

*मोहल्ला काजीखेल, कस्बा डिबाई निवासी नीरज* ने आरोप लगाया है कि पात्रता की जांच सही तरीके से नहीं की गई और तहसील से गलत रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। जिसके कारण अपात्र लोगों को लाभ मिल रहा है और असली गरीब पात्र व्यक्ति वंचित रह रहे हैं।

नीरज ने बताया कि उन्होंने पहले इस मामले की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर भी की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने अब सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 (आरटीआई) के तहत जिलाधिकारी बुलंदशहर से जानकारी मांगी है।

आरटीआई में नगर पालिका की पात्र-अपात्र सूची, जांच रिपोर्ट, शासनादेश और स्थलीय निरीक्षण रिपोर्ट की प्रतियां मांगी गई हैं। नियमानुसार 10 रुपये का पोस्टल ऑर्डर भी लगाया गया है।

यह आवेदन आज दिनांक 16-10-2026 को स्पीड पोस्ट के माध्यम से जिलाधिकारी कार्यालय को भेजा गया है, जिसका ट्रैकिंग नंबर *EU179687277IN* है।

नीरज ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
North Goa16 Oct

मयेम के अमर शेट को राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार 2025, विधायक प्रेमेंद्र विष्णु शेट ने किया सम्मानित

गोवा, डिचोली: मयेम के प्रतिभाशाली मिट्टी एवं टेराकोटा कलाकार श्री अमर शेट को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार 2025…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur16 Oct

धर्मचक्र प्रवर्तन दिन के लिए- अजनी रेलवे-स्टेशन पर कुछ ट्रेनों का अस्थाई रूप से ठहराव रहेगा

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार धर्मचक्र प्रवर्तन दिन पर नागपुर पहुंचने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए मध्य…

पूरी खबर पढ़ें →
मातृशक्ति के शक्ति के सम्मान और जन कल्याण के संकल्प के साथ लालबहादुर शास्त्री वार्ड में लगभग 35,लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ,, महापौर श्रीमती सूरीने मातृशक्ति तो का किया पुष्प ह
सरकारी योजनाओं को ‘दलाली’ का दीमक: ग्रामीण बैंक की भारत भारी शाखा में महिलाओं का उत्पीड़न
Siddharthnagar16 Oct

सरकारी योजनाओं को ‘दलाली’ का दीमक: ग्रामीण बैंक की भारत भारी शाखा में महिलाओं का उत्पीड़न

आजीविका के सपनों पर ‘ग्रामीण बैंक’ का ताला: खाता खोलने और भुगतान के नाम पर एनआरएलएम समूह की…

पूरी खबर पढ़ें →
शादी के एक हफ्ते बाद बहु से ससुर ने की दरिंदगी की हदें पार, मुंह और हाथ कपड़े से बांधे और फिर….अब कोर्ट ने 8 साल बाद सुनाई ये सजा
error: Content is protected !!