Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मोड़ी में राशन दुकान से आंगनवाड़ी तक पहुंचे कलेक्टर-एसपी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा ई-टोकन से खाद वितरण की जांच, पशु आहार यूनिट में

16 Oct 2026, 08:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मोड़ी में राशन दुकान से आंगनवाड़ी तक पहुंचे कलेक्टर-एसपी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा ई-टोकन से खाद वितरण की जांच, पशु आहार यूनिट में - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा, 16 अक्टूबर। जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना और पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने ग्राम मोड़ी में सरकारी राशन वितरण, खाद वितरण और आंगनवाड़ी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों ने गांव के पास संचालित पशु आहार निर्माण यूनिट और गौपालन केंद्र का जायजा लिया। ग्राम पायली में 3500 संतरे के पौधों से तैयार किए जा रहे बगीचे का निरीक्षण कर खेती की लागत, उत्पादन और विपणन की जानकारी भी ली।

*राशन दुकान पर जांची वितरण व्यवस्था*

कलेक्टर और एसपी ने मोड़ी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर राशन वितरण की स्थिति देखी। अधिकारियों ने पीओएस मशीन के माध्यम से खाद्यान्न वितरण प्रक्रिया, उपलब्ध स्टॉक, अब तक वितरित राशन की मात्रा और लाभान्वित उपभोक्ताओं की संख्या की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान राशन वितरण व्यवस्था से संबंधित अभिलेखों और उपलब्ध खाद्यान्न की स्थिति का जायजा लिया गया।

*ई-टोकन से खाद वितरण की व्यवस्था देखी*

कलेक्टर ने प्राथमिक कृषि सहकारी साख समिति के उर्वरक वितरण केंद्र का निरीक्षण कर ई-टोकन के माध्यम से किसानों को खाद वितरण की प्रक्रिया देखी। समिति प्रबंधक से उर्वरक की उपलब्धता, वितरण की स्थिति और अग्रिम उठाव के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण का उद्देश्य किसानों को खाद वितरण की व्यवस्था और उपलब्धता की स्थिति का जायजा लेना रहा।

*आंगनवाड़ी में बच्चों की उपस्थिति और पोषण व्यवस्था जांची*

शासकीय उमावि परिसर में संचालित सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-4 का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने बच्चों की उपस्थिति, टीकाकरण, गर्म पके भोजन और नाश्ते के वितरण की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के वजन लेने, टीकाकरण पंजी के संधारण और शाला पूर्व शिक्षा गतिविधियों की भी समीक्षा की।

केंद्र के नियमित संचालन पर कलेक्टर ने संतोष जताया। इस दौरान आंगनवाड़ी के बच्चों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर कलेक्टर और एसपी का स्वागत किया।

*ढाई रुपये किलो में किसानों से खरीद रहे हरी मक्का, बना रहे पशु आहार*

मोड़ी के समीप अनिल पाटीदार द्वारा स्थापित पशु आहार निर्माण यूनिट और गौपालन केंद्र का निरीक्षण अधिकारियों के भ्रमण का एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा। कलेक्टर ने यूनिट में पशु आहार तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी ली।

बताया गया कि अनिल पाटीदार ग्रामीणों से ढाई रुपये प्रति किलो की दर से हरी मक्का के पौधे खरीदकर यूनिट में लाते हैं और उनसे पशु आहार तैयार करते हैं। कलेक्टर ने ग्रामीणों से मक्का खरीदकर उसे उपयोगी उत्पाद में बदलने की इस पहल की सराहना की।

इसके बाद अधिकारियों ने गौपालन केंद्र में गिर नस्ल की 58 गायों के पालन की व्यवस्था देखी। कलेक्टर ने गौपालन से होने वाले लाभ और इसकी गतिविधियों के संबंध में भी चर्चा की।

*खेत में 3500 संतरे के पौधे, कलेक्टर ने जानी बागवानी की पूरी प्रक्रिया*

भ्रमण के दौरान कलेक्टर डॉ. मीना ग्राम पायली पहुंचे, जहां उन्होंने किसान जुगलकिशोर पाटीदार के खेत में तैयार किए गए संतरे के बगीचे का निरीक्षण किया। किसान ने अपने खेत में संतरे के साढ़े तीन हजार पौधे लगाए हैं।

कलेक्टर ने संतरे के पौधों की खरीदी, बगीचा तैयार करने में आई लागत, फल उत्पादन की स्थिति और संतरे के विपणन की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बागवानी से जुड़ी गतिविधियों और खेती की आर्थिक संभावनाओं को समझा।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ बीएस सोलंकी, एसडीएम देवकुंवर सोलंकी, एसडीओपी देवनारायण यादव, उपसंचालक कृषि गोपेश पाठक, उपसंचालक उद्यानिकी अर्जुन राजपूत, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया
Jodhpur18 Oct

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया

जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!