आंगनवाड़ी में बच्चों की कम उपस्थिति पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, आधार अपडेट कराने के दिए निर्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने परियोजना खुरई के सेक्टर शहरी क्रमांक 2 अंतर्गत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया।
इस दौरान एसडीएम खुरई सतीश वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र के खुलने और बंद होने के समय की जानकारी ली।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से केन्द्र में दर्ज बच्चों की जानकारी ली, इस दौरान बच्चों की कम उपस्थिति पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर श्रीमती पाल ने समक्ष में बच्चों का वजन कराया एवं वजन के रिकॉर्ड का अवलोकन किया।
पोषण ट्रैकर के माध्यम से वजन की रीडिंग देखी तथा सेम/ मेम बच्चों की जानकारी ली। उन्होंने कम वजन वाले एवं कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने एवं उनका नियमित फॉलोअप करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने केन्द्र पर उपस्थित बच्चों को दुलार किया एवं उनसे कविता सुनी। कार्यकर्ता से आंगनबाड़ी केन्द्र पर की जा रही गतिविधियों एवं पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली।
उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को वितरित होने वाले ताजा पके भोजन एवं टी एच आर की गुणवत्ता की जांच की तथा केन्द्र पर उपस्थित महिलाओं से संवाद कर मिलने वाली पोषण सामग्री के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देशित किया कि सभी बच्चों के आधार पोर्टल पर अपडेट कराएं, ताकि कोई भी बच्चा पोषण वितरण से वंचित न रहे।
जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री भरत सिंह राजपूत को टी एच आर वितरण व्यवस्था को और सटीक एवं बेहतर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र परिसर में पोषण वाटिका के अंतर्गत मुनगा के पेड़ लगाने के भी निर्देश दिए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News*अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त, आज SSP अयोध्या ने किया शहर में पैदल गश्त* *अयोध्या।* त्योहारों के मद्देनजर…
पूरी खबर पढ़ें →
Breaking News Just Now- ਨਰਸਰੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹਦੀ ਸਾਢੇ ਤਿੰਨ ਸਾਲ ਦੀ ਮਸੂਮ ਬੱਚੀ ਨਾਲ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਘਨੌਣੀ ਹਰਕਤ।…
पूरी खबर पढ़ें →
पंजाबी धर्मशाला कांधला की रामलीला में हनुमान जी के अभिनय की शहर में हो रही चर्चा, तनुज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपंजाबी धर्मशाला कांधला की रामलीला में हनुमान जी के अभिनय की शहर में हो रही चर्चा, तनुज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या।* त्योहारों के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अयोध्या…
पूरी खबर पढ़ें →
।ग्राम सेवक हंसराज की सूचना पर मौके पर पहुंचे मोनू, दोनों जीवों को सुरक्षित बाहर निकाला पादू खुर्द।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।