Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

आउटसोर्स और एनएचएम कर्मियों को दशहरा से पहले मिल जायेगा मानदेय

17 Oct 2026, 07:33 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आउटसोर्स और एनएचएम कर्मियों को दशहरा से पहले मिल जायेगा मानदेय - धनबाद, झारखंड

Ranchi:-

पूजा से पहले आउटसोर्स एवं एनएचएम कर्मियों के बकाया मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करें : विशेष सचिव
16 अक्टूबर तक सितंबर माह के बकाया मानदेय का भुगतान करने का निर्देश, सभी सहियाओं को 12 हजार रुपये मानदेय मिलने की रिपोर्ट भी मांगी

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा ने राज्य के सभी जिलों में आउटसोर्स कर्मियों एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मियों के बकाया मानदेय का भुगतान दुर्गा पूजा एवं अन्य त्योहारों से पहले सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

इस संबंध में शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गयी, जिसमें विभिन्न जिलों में मानदेय भुगतान की स्थिति की समीक्षा की गयी। वीसी में एनएचएम के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, विभाग के संयुक्त सचिव ललित मोहन शुक्ला तथा डीआईसी डॉ. सिद्धार्थ सान्याल सहित सभी जिलों के सिविल सर्जन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

बैठक के दौरान विशेष सचिव ने सभी जिलों से आउटसोर्स कर्मियों एवं एनएचएम कर्मियों के मानदेय भुगतान की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान कई जिलों के अधिकारियों ने बताया कि जुलाई एवं अगस्त माह तक के मानदेय का भुगतान कर दिया गया है।

इस पर डॉ. नेहा अरोड़ा ने स्पष्ट निर्देश दिया कि 16 अक्टूबर तक सितंबर माह तक के सभी बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाये, ताकि त्योहार से पहले सभी कर्मियों के बैंक खातों में राशि पहुंच सके और वे बेहतर तरीके से त्योहार मना सकें। उन्होंने कहा कि आने वाले महीना के लिए मानदेय भुगतान हेतु यदि किसी जिले को अतिरिक्त राशि की आवश्यकता है, तो संबंधित जिले तत्काल राशि की मांग विभाग को भेजें। विभाग की ओर से आवश्यक राशि उपलब्ध करायी जायेगी।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहार से पहले किसी भी कर्मी का मानदेय भुगतान लंबित नहीं रहना चाहिए। बैठक में विशेष सचिव ने सहियाओं के मानदेय भुगतान की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने सभी जिलों को यह स्पष्ट रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया कि सभी सहियाओं को 12 हजार रुपये का मानदेय प्राप्त हुआ है या नहीं।

इसके साथ ही उन्होंने भुगतान से संबंधित विवरण एवं भुगतान पत्रक भी भेजने को कहा, ताकि सहियाओं को मानदेय भुगतान की वास्तविक स्थिति की समीक्षा की जा सके। विशेष सचिव ने सभी जिलों को निर्देश दिया कि मानदेय भुगतान के मामले में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करें और त्योहार से पहले सभी संबंधित कर्मियों के खातों में राशि पहुंचाना सुनिश्चित करें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया
Jodhpur18 Oct

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया

जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!