Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

विदेश से लौटते ही सक्रिय हुए सीएम नायब सैनी, आज मंत्रियों से करेंगे चर्चा…मंत्रियों के साथ अहम बैठक आज

17 Oct 2026, 10:15 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
विदेश से लौटते ही सक्रिय हुए सीएम नायब सैनी, आज मंत्रियों से करेंगे चर्चा...मंत्रियों के साथ अहम बैठक आज - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विदेश दौरे से लौटते ही प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों को लेकर सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस निर्धारित है, लेकिन इससे पहले दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री की चंडीगढ़ में मौजूद अथवा आसपास उपलब्ध मंत्रियों के साथ बातचीत होने की जानकारी सामने आई है।

सरकार
के दो वर्ष पूरे होने, भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के 22 और 23 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रवास तथा हरियाणा दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंबाला छावनी आने की संभावनाओं के बीच मुख्यमंत्री की मंत्रियों के साथ यह बैठक राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार के दो साल के कार्यकाल, प्रमुख उपलब्धियों और आगामी प्राथमिकताओं पर चर्चा की संभावना है।

वहीं, इससे पहले मंत्रियों के साथ होने वाली बातचीत को सरकार के कामकाज और आने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के संदर्भ में देखा जा रहा है। हालांकि, बैठक का आधिकारिक एजेंडा सामने नहीं आया है।

स्मृति ईरानी के दौरे से पहले सरकार-संगठन के तालमेल पर नजर
हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी डॉ. भोला सिंह 22 और 23 अक्टूबर को दो दिवसीय प्रवास पर पंचकूला पहुंचेंगे।

प्रदेश में जिम्मेदारी मिलने के बाद यह उनका महत्वपूर्ण संगठनात्मक दौरा होगा। इस दौरान भाजपा कार्यालय पंचकमलम में पार्टी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, संगठन नेताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें प्रस्तावित हैं।

22 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और प्रदेश महामंत्रियों के साथ बैठक के बाद प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों से संवाद होगा। पूर्व विधायकों, पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों तथा बोर्ड-निगमों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैनों के साथ भी चर्चा की योजना है।

इन बैठकों में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी राजनीतिक रणनीति पर मंथन किया जाएगा। 23 अक्टूबर को भाजपा कोर ग्रुप की बैठक के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्रियों, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ संवाद का कार्यक्रम है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, कृष्णपाल गुर्जर और राव इंद्रजीत सिंह सहित प्रमुख नेताओं की भागीदारी भी प्रस्तावित बैठकों का हिस्सा बताई जा रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री की शनिवार को मंत्रियों के साथ होने वाली बातचीत को आगामी संगठनात्मक बैठकों की पृष्ठभूमि में भी देखा जा रहा है।

हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी के अंबाला आने की अटकलें
इस बीच, एक नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंबाला छावनी आने की संभावनाओं को लेकर भी राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में गतिविधियां तेज होने की चर्चा है। संभावित कार्यक्रम में करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शहीद स्मारक के उद्घाटन की अटकलें हैं।

हालांकि, प्रधानमंत्री के दौरे की तारीख और कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। कैबिनेट मंत्री अनिल विज पहले ही संकेत दे चुके हैं कि प्रधानमंत्री जल्द अंबाला छावनी आ सकते हैं और शहीद स्मारक का उद्घाटन कर सकते हैं।

संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियों और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री के संभावित दौरे से पहले स्मृति ईरानी का हरियाणा प्रवास भाजपा संगठन के लिए भी अहम माना जा रहा है।

सरकार के दो वर्ष पूरे होने, संगठन की समीक्षा और हरियाणा दिवस के संभावित बड़े आयोजन के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की शनिवार की गतिविधियों पर राजनीतिक नजरें रहेंगी। दोपहर 12 बजे मंत्रियों से संभावित बातचीत और इसके बाद 2:30 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस से सरकार की आगामी प्राथमिकताओं को लेकर तस्वीर स्पष्ट होने की उम्मीद है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!