Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

पिनगवा बाजार में नशा बेचने के फिराक में खड़ा तस्कर गिरफ्तार लगभग डेढ़ लाख रुपए कीमत की 15.86 ग्राम हीरोइन ब्बरामद।

17 Oct 2026, 08:37 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पिनगवा बाजार में नशा बेचने के फिराक में खड़ा तस्कर गिरफ्तार लगभग डेढ़ लाख रुपए कीमत की 15.86 ग्राम हीरोइन ब्बरामद। - नूँह, हरियाणा

पिनगवां बाजार में नशा बेचने की फिराक में खड़ा तस्कर गिरफ्तार, लगभग 1.50 लाख रुपए कीमत की 15.86 ग्राम हेरोइन बरामद।

नूंह।एचएसएनसीबी की फरीदाबाद यूनिट ने पिनगवां के मेन बाजार से एक नशा तस्कर को लगभग 1.50 लाख रुपए कमित की 15.86 ग्राम स्मैक (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है।
यूनिट इंचार्ज इन्स्पेक्टर संग्राम सिंह ने जानकारी देते हुए कहा की उनकी टीम नूह जिले मे नशा-रोधी गश्त पर थी, तभी एक मुखबिर ने सूचना दी कि इमरान पुत्र फज्जल, निवासी हरिजन कॉलोनी, ढाणा रोड, पिनगवां स्मैक/हेरोइन बेचने का काम करता है और वह इस समय पिनगवां के मेन बाजार में नशा लिए खड़ा है। सूचना को विश्वसनीय मानते हुए टीम तुरंत मेन बाजार पहुंची। मुखबिर के बताए हुलिये अनुसार एक युवक की पहचान कर काबू किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम इमरान पुत्र फज्जल बताया।
इस मौके पर राजपत्रित अधिकारी को बुलाकर आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी में आरोपी की पैंट की जेब से सफेद रंग की छोटी पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी (पाउच) बरामद हुई, जिसमें स्मैक (हेरोइन) पाई गई। आरोपी ने भी इसकी पुष्टि की और इसके लिए कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। डिजिटल कांटे से तौलने पर पन्नी सहित कुल वजन 15.86 ग्राम निकला, जो इंटरमीडिएट क्वांटिटी की श्रेणी में आता है। जिसकी अवैध मार्किट मे कीमत लगभग 1.50 लाख रुपए आँकी गई है।
इस संबंध में थाना पिनगवां, जिला नूंह में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले को आगामी जांच के लिए थाना पिनगवां के हवाले किया गया है जहां पुलिस अब आरोपी से स्मैक की आपूर्ति के स्रोत तथा इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है।
इन्स्पेक्टर संग्राम सिंह ने आमजन से अपील की है कि नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी या अवैध कारोबार से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस या एचएसएनसीबी को 9050891508 या 1933 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अमदरा पुलिस का धमाका! पानी टंकी से लोहा चुराने वाला गैंग पकड़ा, 1.71 लाख का माल जब्त
Maihar18 Oct

अमदरा पुलिस का धमाका! पानी टंकी से लोहा चुराने वाला गैंग पकड़ा, 1.71 लाख का माल जब्त

अमदरा पुलिस को बड़ी कामयाबी! पानी टंकी चोर गिरोह का पर्दाफाश! चोरी के 2 मामलों का खुलासा करते…

पूरी खबर पढ़ें →
अंकिता भंडारी केस में एक्शन,Ex MLA सुरेश राठौड़ के हरिद्वार आवास पर छापा
Haridwar17 Oct

अंकिता भंडारी केस में एक्शन,Ex MLA सुरेश राठौड़ के हरिद्वार आवास पर छापा

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच में अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शिकंजा कसना शुरू…

पूरी खबर पढ़ें →
कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा, नवजात पोते को अस्पताल में देखने जा रहे थे दादा, रास्ते में कैंटर ने कुचला; खुशियां मातम में बदलीं
होडल आगमन पर राष्ट्रीय सैनी सभा के अध्यक्ष जसवीर सैनी का भव्य स्वागत
Palwal17 Oct

होडल आगमन पर राष्ट्रीय सैनी सभा के अध्यक्ष जसवीर सैनी का भव्य स्वागत

पलवल/ भूप सिंह सैनी/रिपोर्टर वंदे भारत होडल आगमन पर राष्ट्रीय सैनी सभा के अध्यक्ष जसवीर सैनी और उनकी…

पूरी खबर पढ़ें →
अधिवक्ताओं की सुविधा के विस्तार के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा: न्यायमूर्ति हरसिमन सिंह सेठी
Nuh17 Oct

अधिवक्ताओं की सुविधा के विस्तार के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा: न्यायमूर्ति हरसिमन सिंह सेठी

अधिवक्ताओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा : न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी न्यायिक परिसर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!