Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

अधिवक्ताओं की सुविधा के विस्तार के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा: न्यायमूर्ति हरसिमन सिंह सेठी

17 Oct 2026, 08:37 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अधिवक्ताओं की सुविधा के विस्तार के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा: न्यायमूर्ति हरसिमन सिंह सेठी - नूँह, हरियाणा

अधिवक्ताओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा : न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी

न्यायिक परिसर नूंह में 115 नए अधिवक्ता चैंबरों के निर्माण की रखी आधारशिला, दोनों ब्लॉकों में 230 चैंबरों से 460 वकीलों को मिलेगी बैठने की सुविधा।

नूंह, 17 अक्टूबर। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश एवं हरियाणा बिल्डिंग कमेटी के चेयरमैन न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुविधाओं का विस्तार न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। न्यायिक परिसर में सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से अधिवक्ताओं के साथ-साथ न्यायालय में आने वाले वादकारियों को भी लाभ मिलता है। उन्होंने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी आवश्यकताओं और सुविधाओं से जुड़े कार्यों के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी शनिवार को जिला न्यायिक परिसर नूंह में लॉयर्स चैंबर्स ब्लॉक-बी के तहत बनने वाले 115 नए अधिवक्ता चैंबरों की आधारशिला रखने के उपरांत उपस्थित अधिवक्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश एवं नूंह सत्र मंडल के प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति हरप्रीत सिंह बराड़ भी मौजूद रहे।
न्यायमूर्ति सेठी ने कहा कि न्यायिक परिसर में सुविधाओं के विकास के लिए न्यायपालिका, जिला प्रशासन और बार एसोसिएशन के बीच बेहतर समन्वय और आपसी सहयोग आवश्यक है। जब सभी पक्ष मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं, तभी विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की कि वे न्यायिक परिसर को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोग बनाए रखें।
*अधिवक्ता चैंबरों के विस्तार की संभावनाओं पर भी हुई चर्चा*
न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी ने अधिवक्ताओं के लिए चैंबरों की उपलब्धता बढ़ाने के विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि न्यायिक परिसर में आवश्यक सुविधाओं का विकास निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने अधिवक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी सुविधाओं के विस्तार की संभावनाओं पर विचार करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि ब्लॉक-बी के निर्माण को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाना महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही भविष्य में अतिरिक्त चैंबरों की आवश्यकता और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के संबंध में भी उचित स्तर पर विचार किया जा सकता है।
*जिम का उद्घाटन कर किया पौधारोपण*
कार्यक्रम के दौरान न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी ने जिला न्यायिक परिसर नूंह में जिम का उद्घाटन भी किया। इसके साथ ही उन्होंने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने न्यायिक परिसर में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के विकास और हरियाली को बढ़ावा देने के महत्व को रेखांकित किया। पौधारोपण से परिसर को हरा-भरा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
*जिला प्रशासन से बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान देने की अपील*
कार्यक्रम के दौरान न्यायिक परिसर की बाउंड्री वॉल की स्थिति और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित विषय भी सामने आए। न्यायमूर्ति सेठी ने उपायुक्त अखिल पिलानी की उपस्थिति में इन आवश्यकताओं पर ध्यान देने की बात कही और संबंधित कार्यों में आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि न्यायिक परिसर की इमारतों और अन्य सुविधाओं का रखरखाव भी निर्माण कार्यों जितना ही महत्वपूर्ण है। परिसर को स्वच्छ, व्यवस्थित और बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित पक्षों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
*न्यायमूर्ति हरप्रीत सिंह बराड़ के कार्यों की सराहना की*
न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी ने न्यायमूर्ति हरप्रीत सिंह बराड़ की सराहना करते हुए कहा कि वे अधिवक्ताओं की समस्याओं और आवश्यकताओं को गंभीरता से लेते हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े विषयों पर सक्रियता से विचार करना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना सराहनीय है।
उन्होंने अधिवक्ताओं के प्रति सम्मान और कार्यक्रम में मिले स्नेह के लिए जिला बार एसोसिएशन तथा उपस्थित सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की सुविधाओं से जुड़े विषयों पर सहयोग के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं।
*दोनों ब्लॉकों में 230 चैंबरों में बैठ सकेंगे 460 अधिवक्ता*
जिला न्यायिक परिसर नूंह में लॉयर्स चैंबर्स ब्लॉक-बी के तहत 115 नए चैंबरों का निर्माण प्रस्तावित है। पहले ब्लॉक के 115 चैंबरों सहित दोनों ब्लॉकों में कुल 230 चैंबर उपलब्ध कराने की योजना है। प्रत्येक चैंबर में दो अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था के अनुसार, दोनों ब्लॉकों के तैयार होने पर 460 अधिवक्ताओं को बैठने की सुविधा मिल सकेगी।
नए चैंबरों से अधिवक्ताओं को केस फाइलों का अध्ययन करने, कानूनी दस्तावेज तैयार करने तथा मुवक्किलों के साथ विचार-विमर्श करने के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा। इससे जिला न्यायिक परिसर में पेशेवर सुविधाओं के विस्तार को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार गर्ग, उपायुक्त अखिल पिलानी, पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन, सीजेएम नेहा गुप्ता,जिला बार एसोसिएशन नूंह के प्रधान एडवोकेट समीम अहमद बदरपुर, चैंबर कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट नूरुद्दीन नूर, पूर्व प्रधान ताहिर हुसैन, पूर्व प्रधान एडवोकेट मुसर्रत अली खान बदरपुर, पूर्व प्रधान महमूद, ताहिर देवला, अक्षय गुप्ता और निशांत गुप्ता सहित न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया
Jodhpur18 Oct

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया

जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!