Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश 4 जनवरी 2027 को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, 12 नवंबर से दावे-आपत्तियां मध्यप्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का

17 Oct 2026, 08:37 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

आगर-मालवा, 17 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) का कार्यक्रम निर्धारित किया है। 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर होने वाली इस प्रक्रिया के तहत मतदान केंद्रों के युक्तिकरण से लेकर अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन तक की समय-सारणी तय कर दी गई है।

मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने आयोग के निर्देशों के अनुरूप प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

*यह रहेगी पुनरीक्षण की समय-सारणी*

*2 नवंबर 2026 तक: मतदान केंद्रों का युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन।*

*12 नवंबर 2026: प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन।*

*12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक: दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अवधि।*

*28 दिसंबर 2026 तक: दावे एवं आपत्तियों का निराकरण।*

*4 जनवरी 2027: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।*

*निर्धारित समय-सीमा में पूरी होगी प्रक्रिया*

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। इसके तहत मतदान केंद्रों की व्यवस्था, प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन और प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया
Jodhpur18 Oct

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया

जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!