मैहर मां शारदा प्रांगण में भजन संध्या एवं फूड फेस्टिवल का आयोजन*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*मैहर मां शारदा प्रांगण में भजन संध्या एवं फूड फेस्टिवल का आयोजन*
*वृद्धाश्रम के वृद्धजनों का पुष्पमाला एवं मां शारदा की चुनरी भेंट कर किया सम्मान*
मैहर, 17 अक्टूबर 2026। शारदेय नवरात्र के पावन अवसर पर मां शारदा मंदिर प्रांगण, मैहर में जिला प्रशासन एवं मां शारदा प्रबंध समिति द्वारा नौ दिवसीय विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सप्तमी के अवसर पर भजन संध्या एवं फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी एवं कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मां शारदा प्रबंध समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम के वृद्धजनों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें आशीर्वाद स्वरूप मां शारदा की चुनरी भेंट की गई।
भजन संध्या में रीवा की भजन मंडली के कलाकार श्री पिंकू तिवारी एवं श्रीमती अनीता तिवारी एवं श्री प्रत्यूष द्विवेदी उम्र 12 वर्ष सतना ने मां शारदा के भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों से मां शारदा का प्रांगण भक्तिमय हो उठा और उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। वहीं, फूड फेस्टिवल के आयोजन ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री आशिमा पटेल, नायब तहसीलदार श्री शिवभूषण सिंह, श्री सत्यभान सिंह, मां शारदा प्रबंध समिति के सदस्य श्री आलोक अग्रवाल, श्री सचिन मिश्रा, श्री कृष्णा चौरसिया, श्री दिलीप पटेल सहित गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में दर्शनार्थी उपस्थित रहे।
नवरात्र के दौरान आयोजित किए जा रहे इन कार्यक्रमों के माध्यम से धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं एवं सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नागपुर में नागपुर में रामलीला ग्राउंड पर नवरात्रि स्पेशल पर गड़बड़ प्रोग्राम आयोजित किया गया
पूरी खबर पढ़ें →
नागपुर में नागपुर में रामलीला ग्राउंड पर नवरात्रि स्पेशल पर गड़बड़ प्रोग्राम आयोजित किया गया
पूरी खबर पढ़ें →
अमदरा पुलिस को बड़ी कामयाबी! पानी टंकी चोर गिरोह का पर्दाफाश! चोरी के 2 मामलों का खुलासा करते…
पूरी खबर पढ़ें →
राजगढ़ से ब्यूरो चीफ निखिल गोयल की रिपोर्ट *कलेक्टर डॉ. मिश्रा के तीखे तेवर, सीएमएचओ कार्यालय की व्यवस्थाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
।।शारदीय नवरात्र 2026, दुर्गा महाअष्टमी, महानवमी, एवं विजयादशमी दशहरा पावन पर्व की आप सबको हार्दिक। बधाई, शुभकामनाऐं।। ======////====///======…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआगर-मालवा। महंगाई की बढ़ती मार ने मध्यमवर्गीय परिवारों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। रोजमर्रा की जरूरतों से…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।