Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Maihar

मैहर में ‘कीर्तिमान’ के अखिल भारतीय काव्य महायज्ञ की 45वीं प्रस्तुति का शुभारंभ

18 Oct 2026, 01:17 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मैहर में ‘कीर्तिमान’ के अखिल भारतीय काव्य महायज्ञ की 45वीं प्रस्तुति का शुभारंभ - मैहर, मध्य प्रदेश

*मैहर में ‘कीर्तिमान’ के अखिल भारतीय काव्य महायज्ञ की 45वीं प्रस्तुति का शुभारंभ*

*सांसद गणेश सिंह ने मां शारदा के चित्र के समक्ष पूजन-अर्चन कर किया दीप प्रज्ज्वलन*
*जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति*

मैहर। मां शारदा की पावन नगरी मैहर में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘कीर्तिमान’ के अखिल भारतीय काव्य महायज्ञ की 45वीं प्रस्तुति का शुभारंभ शनिवार को गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद गणेश सिंह ने मां शारदा देवी के चित्र के समक्ष पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
इस अवसर पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता संतोष सोनी, कलेक्टर विदिशा मुखर्जी, सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी, सूर्यप्रकाश चौरसिया , एड दिलीप त्रिपाठी, गुड्डू चौरसिया, कैलाश गौतम,अरुण तनय मिश्रा , पवन दुबे, जयंती तिवारी तथा समिति सदस्य आलोक अग्रवाल एवं सचिन मिश्रा, रेखा दुबे, शशि मिश्रा, सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संस्था ‘कीर्तिमान’ द्वारा आयोजित यह अखिल भारतीय कवि सम्मेलन साहित्य और संस्कृति को समर्पित आयोजन की 45वीं प्रस्तुति है। संस्था वर्षों से काव्य और साहित्य के माध्यम से मैहर की सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है।
कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ ही काव्य महायज्ञ की औपचारिक शुरुआत हुई। आयोजन में साहित्य प्रेमियों और नगरवासियों की सहभागिता से वातावरण साहित्यिक एवं सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया।
आयोजक: डॉ कैलाश जैन , साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘कीर्तिमान’, मैहर।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मैहर मां शारदा प्रांगण में भजन संध्या एवं फूड फेस्टिवल का आयोजन*
Maihar17 Oct

मैहर मां शारदा प्रांगण में भजन संध्या एवं फूड फेस्टिवल का आयोजन*

*मैहर मां शारदा प्रांगण में भजन संध्या एवं फूड फेस्टिवल का आयोजन* *वृद्धाश्रम के वृद्धजनों का पुष्पमाला एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश शारदीय नवरात्रि पर विशेष कानड़ का मां हिंगलाज देवी मठ: तंत्र साधना, प्राचीन परंपरा और जनआस्था का अद्भुत संगम श्रद्धालुओं की अटूट आ
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कच्चे दूध के कारोबार से खड़ा किया लाखों का साम्राज्य, अब सालाना 50 से 60 लाख की कमाई! पीएमएफएमई योजना से बदली विनोद राठौर की तकदीर,
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर में आस्था का विराट संगम: 51 मीटर चुनरी लेकर मां तुलजा भवानी के दरबार पहुंची भव्य चुनर यात्रा जय भवानी ग्रुप की परंपरा के 20वें
error: Content is protected !!