Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ: बाइक सवार बिजलीकर्मी की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत

17 Oct 2026, 11:11 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ: बाइक सवार बिजलीकर्मी की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ-उमरी मार्ग पर मदरसे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बिजली कर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद घायल बिजली कर्मी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कांठ ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराया है।

 

सहारनपुर जिले के नागल थाना क्षेत्र के गांव जौला डिडौली निवासी अवनीश कुमार (33) कांठ स्थित 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र पर तकनीशियन के पद पर कार्यरत थे। उनके भाई दुष्यंत कुमार के अनुसार शुक्रवार की शाम ड्यूटी समाप्त करने के बाद अवनीश बाइक से उमरी कलां की ओर जा रहे थे। उमरी-कांठ मार्ग पर मदरसे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

 

घायल को सरकारी अस्पताल कांठ ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई दुष्यंत कुमार ने ट्रैक्टर मालिक कासिफ निवासी गांव सलेमपुर थाना कांठ के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया
Jodhpur18 Oct

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया

जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!