Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ में भाकियू टिकैत ने मांगों के संबंध में उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

17 Oct 2026, 11:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ में भाकियू टिकैत ने मांगों के संबंध में उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और किसानों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शनिवार को कांठ उपजिलाधिकारी मयंक कुंडू को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गन्ना भुगतान ब्याज सहित कराने, बिजली संबंधी समस्याओं का निस्तारण, खराब सड़कों की मरम्मत और फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले जंगली जानवरों से निजात दिलाने सहित कई मांगें उठाई गईं।

 

भाकियू टिकैत ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि वर्तमान पेराई सत्र का गन्ना भुगतान नियमानुसार ब्याज सहित कराने, उपभोक्ताओं पर दर्ज बिजली के मुकदमों का निस्तारण कराने, अधिक रीडिंग और ज्यादा बिल आने की समस्या दूर करने के लिए खराब मीटर बदलवाने, बिजली की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कर ब्रेकडाउन की समस्या से निजात दिलाने और बिजली आपूर्ति का शेड्यूल सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कराने, फसलों में बीमारी के कारण हुए नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने, किसानों को गन्ने की प्रजातियों के चयन में उचित सहयोग देने और अगेती, मध्य व पछेती प्रजातियों की बुवाई के संबंध में किसानों के हितों का ध्यान रखने, फसलों को बीमारी से बचाने के लिए दवाएं और अन्य आवश्यक कृषि सामग्री अनुदान पर उपलब्ध कराने, कुचावली से छजलैट तक जर्जर सड़क की मरम्मत कराने और गड्ढे भरवाने, कांठ तहसील में मृदा परीक्षण केंद्र स्थापित करने, बंदरों सहित अन्य जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने, खतौनी और खसरा में अंश निर्धारण से संबंधित लंबित शिकायतों का की मांग की गई।

 

इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी चौधरी ऋषिपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार उर्फ अंगद, चौधरी सतवीर सिंह मान, दर्शन सिंह, सियाराम बिश्नोई, सलीम अहमद, रामकला सिंह, महेश ठाकुर, नौबत सिंह, अंश ढिल्लो, धर्मपाल सैनी, मुकेश ढाका, बरम सिंह, रामौतार सिंह, जयवंत सिंह, संजीव कुमार, रामअवतार सिंह आदि रहे।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया
Jodhpur18 Oct

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया

जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!