Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Azamgarh

सर्वोदय कॉन्वेंट स्कूल में मां दुर्गा का भव्य जागरण, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

18 Oct 2026, 11:44 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सर्वोदय कॉन्वेंट स्कूल में मां दुर्गा का भव्य जागरण, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु - AZAMGARH, उत्तर प्रदेश

सर्वोदय कॉन्वेंट स्कूल में मां दुर्गा का भव्य जागरण, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
नेशनल टीवी पर अपनी गायिकी से पहचान बनाने वाले कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, जयकारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
रिपोर्टर- सुरेश कुमार धारिया
पद – जिला पत्रकार
जिला – आजमगढ़, प्रदेश – उत्तर प्रदेश। फूलपुर, आजमगढ़।

फूलपुर के समीपवर्ती गांव सुदनीपुर स्थित सर्वोदय कॉन्वेंट स्कूल के प्रांगण में मां दुर्गा की आराधना के लिए भव्य जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।

माता रानी के जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक, शिक्षक, छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में माताएं और बहनें शामिल हुईं।

विद्यालय के प्रबंधक मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि जागरण में शिव सम्राट ग्रुप के कलाकारों को आमंत्रित किया गया था। इस ग्रुप का संचालन गायक अभिषेक पांडेय करते हैं।

ग्रुप में नेशनल टीवी पर अपनी गायिकी से पहचान बनाने वाले गायक शिवनंदन मौर्य के साथ गायिका निशा और नम्रता ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। जागरण के दौरान गायक शिवनंदन मौर्य ने 'अंगना पधारो मोरी माई, शारदा भवानी' जैसे भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

उनके भजनों पर श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए। वहीं, माताओं और बहनों ने मां दुर्गा के जयकारे लगाकर पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक, शिक्षक और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मां दुर्गा की भक्ति और संगीत के संगम ने जागरण को यादगार बना दिया।

पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का माहौल बना रहा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों पर कार्यवाही करते हुए, 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 25.75 बोतल अवैध देशी शराब बरामद।
Rewari18 Oct

जिला पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों पर कार्यवाही करते हुए, 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 25.75 बोतल अवैध देशी शराब बरामद।

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग)रेवाड़ी जिले में पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया…

पूरी खबर पढ़ें →
Haryana : उद्योग की जरूरतों के हिसाब से तैयार होंगे ITI के युवा, हरियाणा के 60 संस्थानों में बदलेगा प्रशिक्षण मॉडल
Kurukshetra18 Oct

Haryana : उद्योग की जरूरतों के हिसाब से तैयार होंगे ITI के युवा, हरियाणा के 60 संस्थानों में बदलेगा प्रशिक्षण मॉडल

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) को रोजगारपरक शिक्षा के केंद्र के…

पूरी खबर पढ़ें →
नमो भारत को ”राष्ट्र-नमन” से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी
हरियाणा के पटवारियों की बल्ले-बल्ले; नायब सरकार ने बढ़ाया प्रशिक्षण वेतन, एरियर भी मिलेगा…जानिए कब
Kurukshetra18 Oct

हरियाणा के पटवारियों की बल्ले-बल्ले; नायब सरकार ने बढ़ाया प्रशिक्षण वेतन, एरियर भी मिलेगा…जानिए कब

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा सरकार ने नव-चयनित पटवारियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान मिलने वाले…

पूरी खबर पढ़ें →
बांकेगंज में 39वां मां भगवती जागरण एवं विशाल पूजा समारोह, भव्य भंडारे का भी होगा आयोजन
Kheri18 Oct

बांकेगंज में 39वां मां भगवती जागरण एवं विशाल पूजा समारोह, भव्य भंडारे का भी होगा आयोजन

बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मां भगवती की आराधना को लेकर श्रद्धालुओं…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मूसलाधार बारिश में भी डटी रहीं टीआई, नलखेड़ा में खुद संभाली यातायात व्यवस्था
Agar-Malwa18 Oct

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मूसलाधार बारिश में भी डटी रहीं टीआई, नलखेड़ा में खुद संभाली यातायात व्यवस्था

नलखेड़ा। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते नलखेड़ा में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने लगी। ऐसे…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!