Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhalawar

घोष की गूंज के बीच निकला संघ का भव्य पथ संचलन, जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत खानपुर में विजयादशमी उत्सव के साथ संघ के शताब्दी वर्ष का समापन

18 Oct 2026, 06:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
घोष की गूंज के बीच निकला संघ का भव्य पथ संचलन, जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत खानपुर में विजयादशमी उत्सव के साथ संघ के शताब्दी वर्ष का समापन - JHALAWAR, राजस्थान

खानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के समापन अवसर पर रविवार को खानपुर नगर में विजयादशमी उत्सव एवं भव्य पथ संचलन आयोजित किया गया।पूर्ण गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में निकले स्वयंसेवकों ने कदमताल के साथ संगठन की एकजुटता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

नगर के प्रमुख मार्गों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर संचलन का स्वागत किया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चित्तौड़ प्रांत के प्रांत प्रचारक मुरलीधर का बौद्धिक हुआ।उन्होंने संघ के विचारों, राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और संस्कारों के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। अपने संबोधन में उन्होंने विश्व कल्याण की भावना और पंच परिवर्तन के महत्व पर विशेष ध्यान आकर्षित किया।विजयादशमी उत्सव के बाद पथ संचलन अग्रवाल मांगलिक भवन, चांदखेड़ी रोड से रवाना हुआ।स्वयंसेवक अटरू रोड से मूर्ति चौराहा, गुदरी चौराहा और पुराना बैंक तिराहा होते हुए सारोला रोड तिराहा तथा अस्पताल रोड पहुंचे।

इसके बाद संचलन होली का चौक, बड़ा बाजार, माली मोहल्ला, गुर्जर मोहल्ला, छल्ला और मालव मोहल्ला से होता हुआ झालावाड़ रोड स्थित फव्वारा चौराहा पहुंचा।अंत में मत्स्य भगवान (मीणा समाज) मंदिर पर संचलन का समापन हुआ।रास्ते में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का आत्मीय स्वागत किया। घोष की लय के साथ आगे बढ़ते स्वयंसेवकों की अनुशासित कदमताल आकर्षण का केंद्र रही।

संघ के शताब्दी वर्ष के दौरान वर्षभर आयोजित गतिविधियों के माध्यम से समाज में सेवा, संस्कार, संगठन और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जोगणिया माता के दरबार में पहुंचे सांसद सी.पी. जोशी, क्षेत्र की खुशहाली की कामना की
Chittorgarh18 Oct

जोगणिया माता के दरबार में पहुंचे सांसद सी.पी. जोशी, क्षेत्र की खुशहाली की कामना की

रिपोर्टर : दुर्गालाल बोहरा बेगूं/जोगणिया माता। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर चित्तौड़गढ़ सांसद श्री सी.पी. जोशी जोगणिया…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali18 Oct

ईवीएम संचालन एवं त्रुटि निवारण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी*

*ईवीएम संचालन एवं त्रुटि निवारण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी* पाली, 16 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार…

पूरी खबर पढ़ें →
विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया
Jodhpur18 Oct

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया

जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!