कांठ विधायक कमाल अख्तर और चेयरमैन इकबाल आलम ने किया रामलीला मंचन का शुभारंभ
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


— भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का किया आह्वान, परिसर के विकास का दिया आश्वासन
कांठ नगर में आयोजित 117वें रामलीला मंचन का रविवार को सपा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर और नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर रामलीला मंचन समिति के पदाधिकारियों ने दोनों अतिथियों का फूलमाला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मान किया।
शुभारंभ के बाद दोनों अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में बेहतर वातावरण स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने रामलीला जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को भारतीय परंपराओं को जीवंत रखने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
इस दौरान कमाल अख्तर और इकबाल आलम ने रामलीला परिसर के विकास और सुंदरीकरण के लिए भी आश्वासन दिया। कार्यक्रम में रामलीला मंचन समिति के पदाधिकारियों के अलावा समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा नगर पंचायत कांठ के सभासद मौजूद रहे।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

Breaking news.... ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਰਿਪੋਰਟਰ....... ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ....... ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਨੇ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ’ਤੇ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਆਪਣੇ…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त, आज SSP अयोध्या ने किया शहर में पैदल गश्त* *अयोध्या।* त्योहारों के मद्देनजर…
पूरी खबर पढ़ें →
Breaking News Just Now- ਨਰਸਰੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹਦੀ ਸਾਢੇ ਤਿੰਨ ਸਾਲ ਦੀ ਮਸੂਮ ਬੱਚੀ ਨਾਲ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਘਨੌਣੀ ਹਰਕਤ।…
पूरी खबर पढ़ें →
पंजाबी धर्मशाला कांधला की रामलीला में हनुमान जी के अभिनय की शहर में हो रही चर्चा, तनुज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपंजाबी धर्मशाला कांधला की रामलीला में हनुमान जी के अभिनय की शहर में हो रही चर्चा, तनुज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या।* त्योहारों के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अयोध्या…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।