कांठ: मिलजुल कर मनाएं सभी त्योहार, शांति समिति की बैठक में की अपील
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ में आगामी त्योहारों, जुलूसों और शोभायात्राओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को थाना कांठ परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और कार्यक्रम आयोजकों से त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपजिलाधिकारी कांठ मयंक कुंडू ने कहा कि सभी त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जाएं। उन्होंने विजय दशमी, महर्षि वालमीकि जन्मोत्सव, दीपावली आदि त्योहारों पर कोई भी नई परंपरा नहीं करने की क्षेत्रवासियों से अपील की। पुलिस क्षेत्राधिकारी कांठ सुनीता दहिया और थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने भी लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। अधिकारियों ने शासन और उच्चाधिकारियों से प्राप्त दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए। सभी आयोजन निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न कराए जाएं।
बैठक में सहकारी गन्ना विकास समिति कांठ के अध्यक्ष कुंवर सुरेंद्र बिश्नोई, जुल्फिकार अहमद ठेकेदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुश कुमार चौहान, आचार्य भावेश शर्मा, महावीर सिंह सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे। बैठक का संचालन खलील अहमद सिद्दीकी ने किया। इस दौरान कांठ नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक, ग्राम प्रधान, रामलीला समितियों, जुलूस एवं शोभायात्रा तथा मेला आयोजन समितियों के पदाधिकारी और राजनीतिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

भक्ति के रंग में रंगा सत्संग समारोह, श्रद्धालुओं ने सुने अनमोल प्रवचन अखिल भारतीय परम संत शिरोमणि सतगुरु…
पूरी खबर पढ़ें →
ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਰਿਪੋਰਟਰ ...... ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ...... : ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫ਼ਰੀਦਕੋਟ ਵਿੱਚ ਐੱਚ.ਆਈ.ਵੀ./ਏਡਜ਼ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ, ਕੰਟਰੋਲ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 19.10.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, गया एवं सदर अनुमंडल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआगर-मालवा। सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। भारत सरकार की भावांतर भुगतान योजना के तहत…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग फिरोजाबाद मिशन शक्ति के तहत छात्रा नीति दुबे बनीं एक दिन की जिलाधिकारी पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग फिरोजाबाद मिशन शक्ति के तहत छात्रा नीति दुबे बनीं एक दिन की जिलाधिकारी पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।