सेवा ही समर्पण: स्मार्ट किड्स ग्रुप ने जरूरतमंद बच्चों को कराया भोजन, बांटे नए खिलौने
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा
बेगु / रावतभाटा। अष्टमी एवं नवमी के पावन अवसर पर सेवा और समर्पण की भावना के साथ परमाणु बिजलीघर की आवासीय कॉलोनी के स्मार्ट किड्स ग्रुप एवं सेवा ही समर्पण ग्रुप से जुड़े परिवारों ने कच्ची बस्तियों में जरूरतमंद बच्चों के बीच भोजन एवं खिलौने वितरित कर खुशियां बांटीं। इस सेवा कार्य से बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
पार्षद मनीष गिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कॉलोनी के कई परिवारों के सहयोग से कचोलिया एवं क्रेशर बस्ती में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जरूरतमंद बच्चों को 85 भोजन के पैकेट वितरित किए गए। साथ ही केले, चिप्स, फ्रूटी, बिस्किट एवं नए खिलौने भी बांटे गए। स्वादिष्ट भोजन और नए खिलौने पाकर नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस सेवा कार्य में चंद्रकला शर्मा, आनंद कुमार शर्मा, योग गुरु सीमा दुबे, शिक्षिका आशा गिरी, स्नेहलता कच्छोट, प्रदीप कच्छोट, पूजा वर्मा, प्रिया स्वामी, तंबोलिया स्कूल के शिक्षक दिलीप निहलानी, झालर बावड़ी स्कूल की शिक्षिका धनवंती, वार्ड नंबर 25 के पार्षद राजू चौधरी एवं महिला मंडल के सदस्यों ने सहयोग किया।
कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करने और समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवता का संदेश देने का प्रयास किया गया। पार्षद मनीष गिरी ने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी परिवारों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जल्द ही होने वाले पंचायत चुनाव में भाजपा ने वार्ड संख्या 19 से श्रीमती रोपी देवी को भाजपा…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में चर्च कम्पाउंड की कथित टैक्सी स्टैंड वाली जमीन पर उठे सवाल! इलाहाबाद…
पूरी खबर पढ़ें →
पाली 19अकटुबंर। जोधपुर गौतम सभा के चुनाव संपन्न हुये।जिसमे गौतम सभा अध्यक्ष श्रीमान नरेश कुमार जी जाजडा,(र्निविरोध निर्वाचित)उपाध्यक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला ने पैदल यात्रा कर सालासर मे बाला जी के दर्शन किये और इनेलो की…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल ट्रेफिक पुलिस के इंचार्ज रामलाल का आज तबादला हो गया उनको अब करनाल मे ही सिटी थाने…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा मे बिजली क्षेत्र के निजीकरण को लेकर किसानो, बिजली कर्मचारियों, उपभोक्ता संघठनों और सामाजिक संघठनों ने आज…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।