भंवाल माता का अनोखा चमत्कार! ढाई प्याला मदिरा ग्रहण करने की मान्यता
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


भंवाल माता का अनोखा चमत्कार! ढाई प्याला मदिरा ग्रहण करने की मान्यता
1170 से जुड़ा है मंदिर का इतिहास, नवरात्र में देशभर से दर्शन करने पहुंचते हैं श्रद्धालु
रियांबड़ी।राजस्थान के नागौर जिले के रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र के भंवाल गांव में स्थित भंवाल माताजी का मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है।
यहां मान्यता है कि भंवाल माताजी की प्रतिमा भक्तों की ओर से चढ़ाई गई मदिरा में से ढाई प्याला ग्रहण करती है। वहीं, मंदिर परिसर में विराजमान ब्राह्मणी माता को मिठाई का भोग लगाया जाता है।
मंदिर के पुजारी अंबा पुरी हनुमान पुरी के अनुसार, सच्चे मन से माता के दरबार में मन्नत मांगने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होने की मान्यता है। मन्नत पूरी होने पर भक्त माता के दरबार में मदिरा का भोग चढ़ाते हैं।
बताया जाता है कि इस मंदिर का निर्माण वर्ष 1170 में हुआ था। नवरात्र के दौरान यहां विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।
कोलकाता, सूरत, जोधपुर सहित देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचते हैं।स्थानीय निवासी प्रकाश पुरी के अनुसार, नवरात्र में मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है और दर्शन के लिए करीब एक किलोमीटर लंबी कतार लग जाती है।आस्था, विश्वास और अनोखी मान्यता के लिए प्रसिद्ध भंवाल माताजी का यह दरबार श्रद्धालुओं के बीच विशेष पहचान रखता है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsआगर-मालवा। रबी सीजन में सिंचाई व्यवस्था और किसानों की मांगों को लेकर 21 अक्टूबर को जिला जल उपयोगिता…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर आगर-मालवा जिले के…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। विजयादशमी पर्व के अवसर पर 20 अक्टूबर को आगर-मालवा की नई पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम…
पूरी खबर पढ़ें →
Breaking News- ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਇਮਾਰਤ ਵਿੱਚ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਫੋਟੋ ਨੂੰ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰ ਨੇ ਪਾਇਆ…
पूरी खबर पढ़ें →
कृषि विभाग की टीम ने नूंह व तावड़ू में खाद विक्रेताओं की दुकानों का किया औचक निरीक्षण। तावडू।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsग्राम पंचायत बोयणा गाँव भोपत खेड़ी में भाजपा कार्यकर्ता के पिताजी का देहसान होने पर सांसद कप जोशी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।