Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है विजयादशमी, प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने दी शुभकामनाएं बोले—भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाएं

19 Oct 2026, 07:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है विजयादशमी, प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने दी शुभकामनाएं बोले—भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाएं - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा। बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर आगर-मालवा जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों सहित जिले के नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

प्रभारी मंत्री चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दशहरा केवल पर्व नहीं, बल्कि सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला अवसर है। यह पर्व हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने तथा उनके बताए सत्य, न्याय और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश देता है।

उन्होंने कामना की कि विजयादशमी का पावन पर्व हर व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए। साथ ही प्रदेश और आगर-मालवा जिला विकास, प्रगति और जनकल्याण के पथ पर निरंतर आगे बढ़े।

प्रभारी मंत्री ने विजयादशमी के पर्व को सत्य और सदाचार के मूल्यों को जीवन में अपनाने का अवसर बताते हुए सभी के मंगलमय भविष्य की कामना की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश दशहरे पर आगर में शस्त्र पूजन करेंगे राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार नई पुलिस लाइन में सुबह 10:30 बजे होगा कार्यक्रम, कलेक्टर-एसपी सहि
ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਸੁਰੱਖਿਤ ਇਮਾਰਤ ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਫੋਟੋ ਨੂੰ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਨੇ ਪਾਇਆ ਹਾਰ
Faridkot19 Oct

ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਸੁਰੱਖਿਤ ਇਮਾਰਤ ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਫੋਟੋ ਨੂੰ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਨੇ ਪਾਇਆ ਹਾਰ

Breaking News- ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਇਮਾਰਤ ਵਿੱਚ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਫੋਟੋ ਨੂੰ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰ ਨੇ ਪਾਇਆ…

पूरी खबर पढ़ें →
कृषि विभाग की टीम ने नूह व तावडू में खाद विक्रेताओं की दुकानों का किया औचक निरीक्षण
Nuh19 Oct

कृषि विभाग की टीम ने नूह व तावडू में खाद विक्रेताओं की दुकानों का किया औचक निरीक्षण

कृषि विभाग की टीम ने नूंह व तावड़ू में खाद विक्रेताओं की दुकानों का किया औचक निरीक्षण। तावडू।…

पूरी खबर पढ़ें →
मैहर में गूंजेगा बाबा बागेश्वर का जयकारा! कथा को लेकर जोर-शोर से चल रही तैयारियां ,23 तारीख को दोपहर 12:00 बजे है कथा
Maihar19 Oct

मैहर में गूंजेगा बाबा बागेश्वर का जयकारा! कथा को लेकर जोर-शोर से चल रही तैयारियां ,23 तारीख को दोपहर 12:00 बजे है कथा

के जे एस सीमेंट प्लांट के अंदर होगा आयोजन* *लाखों की संख्या में आ सकते हैं भक्त* मैहर,मां…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!