आगर-मालवा। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व को लेकर आगर-मालवा जिले में उत्साह का माहौल है। इस पावन अवसर पर कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने जिलेवासियों को दशहरा एवं विजयादशमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में दोनों अधिकारियों ने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें बुराइयों का त्याग कर अच्छाइयों को अपनाने की प्रेरणा देता है। यह त्योहार प्रेम, भाईचारे, सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का संदेश भी देता है।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए सभी से दशहरा पर्व को शांति, सौहार्द और हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की है।
उन्होंने पर्व के दौरान आपसी सद्भाव बनाए रखने और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।