Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

एम एल सी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बीआरसी में कार्यरत कम्प्यूटर आपरेटरों व लेखाकारों के मानदेय वृद्धि के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को लिखा पत्र

21 Oct 2026, 01:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
एम एल सी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बीआरसी में कार्यरत कम्प्यूटर आपरेटरों व लेखाकारों के मानदेय समृध्दि के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को को लिखा पत्र - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

गोरखपुर।

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने उतर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत समस्त जनपदों के खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा ब्लॉक संसाधन केन्द्रों पर सेवा प्रदाता के माध्यम से कार्यरत लेखाकार व कम्प्यूटर ऑपरेटर के संबंध में लिखा पत्र।
गोरखपुर।आज एम एल सी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने इन आपरेटरो के वेतन के सम्बन्ध में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखा है कि ये सभी कम्प्यूटर आपरेटर अपनी शिक्षा में दक्ष कार्मिक है इन विशेषज्ञों को जो वेतनमान प्राप्त हो रहा है उनसे तो उससे तो किसी मजदूर का भी जीवन यापन नहीं हो सकता इससे अधिक तो एक मजदूर भी ज्यादा कमा लेता है। उन्होंने कहा है कि वेतन/पारिश्रमिक भुगतान श्रम मंत्रालय भारत सरकार का जो शासनादेश है इन्हें उससे भी कम वेतन भुगतान किया जा रहा है वर्तमान समय में लेखाकारों को10,621 रूपये मात्र व कम्प्यूटर आपरेटर को 9,615 रूपये मात्र मानदेय का भुगतान किया जा रहा है । अतः इनकी मांग पर विचार करें।
इनकी पहली मांग है कि सभी कार्मिक 16 वर्षों से कार्यरत हैं इनके पदों को सृजित कर इन्हें विनियमित करण करने पर विचार किया जाये।
इनके विनियमित करण से पूर्व इन्हें समान कार्य समान वेतन से आच्छादित करने या उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के अन्तर्गत इन सभी कार्मिकों को सुचीबध्द करते हुए इनके योग्यता के अनुसार निर्धारित श्रेणी के अनुसार वेतन का भुगतान किया जाय तथा ईपीएफ, ई एस आई की कटौती भी सुनिश्चित करने हेतु विचार किया जाये। तथा अन्य कार्मिकों के जैसे कैसलेश चिकित्सा सुविधा भी प्रदान किया जाये।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सरकारी स्कूल की दीवार पर चुनावी पोस्टर, निगरानी पर सवाल
Jhalawar21 Oct

सरकारी स्कूल की दीवार पर चुनावी पोस्टर, निगरानी पर सवाल

खानपुर।गांवों में सरकारी विद्यालय की बाउंड्री वॉल पर बड़ी संख्या में चुनावी पोस्टर लगे होने से सार्वजनिक संपत्ति…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagaur21 Oct

नेतड़िया में सरपंच प्रत्याशी गणेश कंवर ने रखा विकास का विजन, शिक्षा से स्वास्थ्य तक सुविधाएं बढ़ाने का संकल्प

# नेतड़िया में सरपंच प्रत्याशी गणेश कंवर ने रखा विकास का विजन, शिक्षा से स्वास्थ्य तक सुविधाएं बढ़ाने…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित किया ‘जनता दर्शन’ सुनीं फरियाद
Mahrajganj21 Oct

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित किया ‘जनता दर्शन’ सुनीं फरियाद

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर में ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत नशा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार!
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Oct

सहारनपुर में ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत नशा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार!

🚨🔥 **BIG BREAKING NEWS | सहारनपुर में ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत नशा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार!**…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!